Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Jal Nigam pipe broken, supply stopped to two thousand people

Chandauli News: टूटा जल निगम का पाइप, दो हजार लोगों की आपूर्ति ठप

Tue, 03 Dec 2024 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Jal Nigam pipe broken, supply stopped to two thousand people
सकलडीहा। कस्बा में सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण के दौरान जल निगम की पाइप बार बार टूट जा रही है जिससे व्यापारी परेशान हैं। रविवार की देर शाम रोलर से मिट्टी बराबर करते समय एक बार फिर जल निगम की पाइप टूट गई। इससे इस पर आधारित दो हजार लोगों की पानी आपूर्ति बंद हो गई। वहीं पानी भरने से सड़क तालाब में तब्दील हो गई। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।
विज्ञापन

स्थानीय कस्बा में लंबे समय से सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण का कार्य पीडब्ल्यूडी की ओर से कराया जा रहा है। आरोप है कि चौड़ीकरण में जेसीबी से खोदाई और रोलर चलने के कारण आए दिन जल निगम की पाइप टूट जा रही है। इसके कारण सकलडीहा, टिमिलपुर, तेंदुई, सिरोहुपुर, नागेपुर, ईटवा, दुर्गापुर, ताजपुर सहित अन्य गांवों के दो हजार उपभोक्ता पानी के लिए परेशान रहते हैं। रविवार को टिमिलपुर गांव के समीप सड़क को समतली करने के दौरान जल निगम की पाइप टूट गई। सोमवार की सुबह पेयजल आपूर्ति शुरू होते ही मुख्य मार्ग सकलडीहा चंदौली वाया चहनिया मार्ग पानी जमा हो गया और घरों में पानी आपूर्ति बंद हो गई। सड़क का गंदा पानी प्राचीन शिव सरोवर में जाने लगा। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना, व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी, मंटू मिश्रा आदि ने जिला प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पाइप ठीक कर पानी आपूर्ति बहाल नहीं हुई आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed