फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   It is necessary to link aadhar with account for pension

वृद्धावस्था पेंशन के लिए आधार को खाते से लिंक कराना होगा जरूरी

Sun, 06 Mar 2022 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
It is necessary to link aadhar with account for pension
कंदवा। वृद्धावस्था पेंशन के लिए आधार को खाते से लिंक कराने का निर्देश जारी कर दिया गया है। अब सभी पेंशन भोगियों को खाते से आधार कार्ड लिंक कराना होगा। बिना आधार कार्ड लिंक अब उन्हें पेंशन नहीं मिलेगी। योजना को पारदर्शी बनाने के लिए समाज कल्याण विभाग आधार सीडिंग में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित छात्रवृत्ति योजना के बाद अब वृद्धावस्था पेंशन योजना को भी आधार से लिंक कराया जा रहा है। योजना में पात्रों में मृतकों के लाभान्वित होने की शिकायत दूर करने के लिए विभाग ने यह करना शुरू कर दिया है। आधार अनिवार्य होने के बाद जिले में योजना का लाभ ले रहे लाभार्थियों को अपने बैंक खाते और पेंशन को आधार से लिंक करवाना होगा। आधार के प्रमाणीकरण के लिए समाज कल्याण विभाग विशेष अभियान भी चलाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि किसी भी साइबर कैफे से आधार जोड़ा जा सकता है। इसके बाद बैंक जाकर अपने खाते से आधार को लिंक कराना होगा। आधार अपडेट न होने की दशा में लाभार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed