फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Inter-provincial vehicle thief gang member arrested, five stolen vehicles recovered

अंतरप्रांतीय वाहन चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, चोरी के पांच वाहन बरामद

Sun, 05 Sep 2021 07:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
Inter-provincial vehicle thief gang member arrested, five stolen vehicles recovered
चंदौली के मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने अंतरप्रांतीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य को नगर के चकिया तिराहे से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर अलग अलग स्थानों पर छिपा कर रखे गए एक मालवाहक और पांच बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन

वाराणसी के धरसौना चोलापुर निवासी राजेशसिंह वाहन चुरा कर अलग अलग स्थानों पर छिपा कर रख देता था। बाद में उसे दूसरे राज्यों में ले जाकर बेच देता था। पुलिस ने राजेश की निशानदेही पर सोनभद्र स्टेशन, ओबरा, बिहार के हाटा में छिपाकर रखे गए बाइक बरामद की। पुलिस के अनुसार राजेश इसके पहले भी वाहन चोरी के आरोप में जेल जा चुका है।
विज्ञापन

रविवार को मुगलसराय कोतवाली में वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए सीओ सदर अनिल राय ने बताया कि शनिवार की सुबह दस बजे पीआरबी के कर्मियों चोरी की टाटा 207 की तलाश में वाराणसी के चोलापुर थाना अंतर्गत धरसौना निवासी राजेश सिंह को पकड़ा। पूछताछ करने पर उसने पिकअप वाराणसी के जैतपुरा से चोरी कर बिहार में ले जाकर बेचने की बात स्वीकार की। राजेश की निशानदेही पर पिकअप के साथ ही बिहार के हाटा बाजार में स्थित एक तालाब के पास से छिपाकर रखी स्कूटी बरामद की। इसके बाद पुलिस ने सोनभद्र के ओबरा रेलवे स्टेशन के स्टैंड से दो बाइक बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस टीम गाजीपुर जनपद के गहमर स्टेशन पर पहुंच कर स्टेशन परिसर में खड़ी दो बाइक बरामद की। राजेश सिंह ने भदोही के जंघई स्टेशन पर भी कुछ बाइक छिपाने की बात कही। पुलिस टीम वहां भी पहुंची लेकिन बाइक बरामद नहीं हुई। सीओ ने बताया कि राजेश सिंह वाहन चोर गिरोह संचालित करता है। पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों की भी जानकारी मिली है। पुलिस ने अन्य आरोपियों और चोरी के वाहनों की बरामदगी की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed