फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Instructions to take special vigil on the festival

होली व शब-ए- बारात पर्वो के मद्देनजर विशेष सर्तकता बरते जाने का निर्देश

Thu, 17 Mar 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Instructions to take special vigil on the festival
मोहनिया। क्षेत्र स्थित समाहरणालय सभाकक्ष में बुधवार को जिला पदाधिकारी कैमूर एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में होली पर्व को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, एवं थानाध्यक्ष उपस्थित रहे। इस दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने पर मंथन किया गया। 17 मार्च की रात्रि होलिका दहन होगा। वहीं होली 18 से 19 मार्च तक मनाए जाने की सूचना है। इस बीच शब-ए- बारात का त्योहार भी मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय द्वारा रात्रि में कब्रिस्तानों/मजारों/मस्जिदों में जाकर इबादत की जाती है। अधिकारियों ने दोनों त्योहारों के अवसर पर सजग एवं सचेष्ट रहकर सतत निगरानी रखते हुए शांति एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर निगरानी रखने की बात भी कही गई। होली के अवसर पर संवेदनशील स्थानों पर भभुआ एवं मोहनिया अनुमंडल में कुल 184 दंडाधिकारीपुलिस पदाधिकारी और प्रतिनियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिला नियंत्रणकक्ष 17 मार्च को दोपहर दो बजे से 20 मार्च तक कार्यरत रहेगा।
विज्ञापन

रिपोर्ट - मनीष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed