{"_id":"67cb4d416df032ff8c0849f2","slug":"instructions-for-stopping-the-salary-of-eo-sadar-and-chakia-chandauli-news-c-189-1-chl1001-128124-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: ईओ सदर व चकिया के वेतन रोकने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: ईओ सदर व चकिया के वेतन रोकने का निर्देश
विज्ञापन
चंदौली। जिला पौधरोपण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने पौधरोपण स्थलों की जियो टैगिंग और गंगा किनारे स्थित मुख्य घाटों पर साफ सफाई ठोस अपशिष्ट को नदी में बहने से रोकने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में ईओ चंदौली और चकिया के अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकने का निर्देश दिया।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पौधरोपण स्थलों को अनिवार्य रूप से जियो टैग किया जाए। इससे पारदर्शिता बनी रहेगी और वृक्षों के रख-रखाव एवं देखभाल तय की जा सकेगी। पौधरोपण सिर्फ संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से न किया जाए, बल्कि लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं देखभाल पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके लिए वन विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने गंगा नदी के संरक्षण, वनीकरण, जैव विविधता संवर्धन एवं गंगा ग्रामों के विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गंगा किनारे स्थित ग्रामों में जन जागरूकता अभियान चलाकर स्थानीय लोगों को गंगा संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाए। गंगा किनारे वनीकरण को प्राथमिकता दी जाए, ताकि जैव विविधता का संरक्षण सुनिश्चित हो साथ ही गंगा में अपशिष्ट प्रवाह को रोकने के लिए संबंधित विभाग कठोर कदम उठाएं।
विज्ञापन
इस दौरान उपजिलाधिकारी अविनाश कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी दिलीप श्रीवास्तव, पीडी डीआरडीए,डीसी मनरेगा,गंगा समिति के दर्शन निषाद एवं अन्य संबंधित अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।