फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Inspector locked constable in police post and beat him video viral in chandauli

Chandauli News: दरोगा ने सिपाही को चौकी में बंद कर पीटा, वीडियो वायरल; मामूली बात को लेकर हुआ था विवाद

Sun, 26 Jan 2025 12:01 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 26 Jan 2025 12:01 AM IST
सार

Chandauli Latest News: चंदौली जिले में दरोगा द्वारा सिपाही की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ। आरोप है कि सब्जी खरीदने के दौरान चालान काटने का विरोध करने पर सिपाही को पीटा गया। 

विज्ञापन
Inspector locked constable in police post and beat him video viral in chandauli
दरोगा ने सिपाही को चौकी में बंद कर पीटा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

चंदौली कस्बा इंचार्ज संतोष तिवारी का एक वीडियो शनिवार की देर शाम वायरल हुआ, जिसमें वे एक सिपाही को चौकी में बंद कर पीट रहे हैं। घटना के बाद सिपाही बाहर धरने पर बैठ गया और उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगा। बाद में मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने समझा- बुझाकर मामले को शांत कराया। वहीं एसपी ने इस मामले में सीओ सदर राजेश राय को जांच सौंपी है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
चंदौली पुलिस लाइन के अभियोजन विभाग में तैनात सिपाही जटाशंकर का आरोप है कि वह शनिवार की शाम सब्जी लेने अपने चारपहिया वाहन से मार्केट आया था। तभी चौकी इंचार्ज संतोष तिवारी वाहन के पास पहुंचे और फोटो खींचकर गाड़ी का चालान करने लगे। जिसके बाद सिपाही ने खुद को स्टाफ बताते हुए चालान न काटने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन




आरोप है कि चौकी इंचार्ज समेत अन्य पुलिसकर्मी सिपाही का कॉलर पकड़कर खींचते हुए चौकी के अंदर ले गए और उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पहुंचे इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने सिपाही को समझा- बुझाकर मामले को शांत कराया। वहीं एसपी आदित्य लांगहे ने बताया कि मामले की जांच सीओ सदर राजेश राय को सौंपी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed