फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Inspection of training camp

प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण

Fri, 03 Apr 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Fri, 03 Apr 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
Inspection of training camp
क्षेत्र के सेमरा गांव स्थित अल हनीफ एजुकेशनल सेंटर में चल रहे प्रशिक्षण
विज्ञापन
शिविर में बुधवार की अपराह्न ढाई बजे जिलाधिकारी पहुंचे और शिविर का निरीक्षण करने के साथ ही लगभग 350 साड़ियां वितरित की।


इस अवसर पर जिलाधिकारी एनके सिंह ने कहा कि प्रशिक्षणार्थियों के बीच जो साड़ियां वितरित की गई है वहीं साड़ियां पहनकर वे चंदौली महोत्सव में आएंगी, ताकि उनकी पहचान प्रशिक्षुओं के रूप में की जा सके। उद्यमी इकराम राही ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को उनकी तरफ से दस हजार मीटर कपड़ा दिया जाएगा। यदि उनका कार्य पसंद आया तो उन्हें आगे भी यह व्यवस्था दी जाएगी।

डिप्टी कमिश्नर एआरएम योगेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि जो महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं उनका समूह बनाकर उनका खाता बैंक में खोला जाएगा और उस खाते में 15 हजार रुपये की ऋण की सुविधा भी दी जाएगी। अगर सब कुछ ठीक रहा तो उन्हें अगले दस वर्षों में 65 हजार रुपये ऋण मुहैया कराई जाएगी।

ताकि यह महिलाएं लोन लेकर अपने काम को जारी रख सके और प्रतिमाह उनकी आमदनी हो सके। ज्ञातव्य है कि 24 जनवरी 2015 से सेमरा गांव में जिलाधिकारी के पहल पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।

इसके पीछे जिलाधिकारी की मंशा गरीब और बेसहारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की है।  इस अवसर पर एडीएम देवकृष्ण तिवारी, हाजी वसीम खां, मुहम्मद शाहजहां खां,  मुमताज बानो, नीतू, तब्सुम बानो, सोनू आदि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed