फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Injured youth dies during treatment

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Wed, 23 Mar 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Injured youth dies during treatment
सकलडीहा। होली के दिन शुक्रवार को टिमिलपुर स्थित अभेद आश्रम के समीप सड़क हादसे में कस्बा के 18 वर्षीय शिवराज सैनी उर्फ गोलू बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया था जहां मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एकलौते पुत्र की मौत पर परिजनों सहित कस्बा में शोक व्याप्त है। परिजनों ने बलुआ घाट पर युवक का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी गुड्डु सैनी का 18 वर्षीय पुत्र शिवराज होली के दिन अपने मित्र कल्लू चौरसिया के साथ बाइक पर बैठकर घर आ रहा था। टिमिलपुर स्थित अभेद आश्रम के समीप असंतुलित होकर बाईक पलट गई जिससे सिर पर चोट लगने के कारण शिवराज अचेत हो गया था। घटना की जानकारी होने पर परिजन युवक को घर लेकर आए। पूरी रात युवक के होश में नही आने पर सीएचसी ले गए जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से भी डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। घर पर युवक का शव पहुंचते ही माता-पिता सहित परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed