{"_id":"5fe0f4118ebc3e3ec95ff589","slug":"informed-about-pmsym-scheme-chandauli-news-vns564606624","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण श्रमिक व पीएमएसवाईएम योजना के बारे में जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण श्रमिक व पीएमएसवाईएम योजना के बारे में जानकारी दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। श्रम विभाग की ओर से नगर पालिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के सभागार में सोमवार को निर्माण श्रमिकों व पीएमएसवाईएम( प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना) के तहत कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें निर्माण श्रमिकों की श्रेणी में 35 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। वहीं पीएमएसवाईएम योजना के तहत 30 लोगों ने अपने दस्तावेज सीएससी संचालकों को सौंपे। इस अवसर पर अधिकारियों ने श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन के लाभ के बारे में बताया।
कैंप के दौरान श्रम विभाग के निरीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि जो भी श्रमिक निर्माण कार्य में लगे हैं उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य कराना चाहिए। रजिस्ट्रेशन के बाद से वह सरकार की ओर से मिलने वाली तमाम सुविधाओं का लाभ उठा सकते है। योजना के तहत रजिस्टर्ड निर्माण श्रमिक को मातृत्व शिशु एवं बालिका प्रोत्साहन योजना, निर्माण कामगार मृत्यु, विकलांगता, सहायता एवं अक्षमता पेंशन योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, निर्माण कामगार आवास सहायता योजना जैसे विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। बताया कि इसमें वेेल्डिंग, बढ़ई, रोलर चलाने वाले, छप्पर डालने वाले, राजमिस्त्री, मिक्सर चलाने, रंग पुताई, इलेक्ट्रिक वर्क, लिपिक, लेखाकार, मैकेनिक का कार्य करने वालोें को शामिल किया गया है। वहीं प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना निर्माण श्रमिकों को छोड़कर ऐसा कार्य करने वाले उन सभी लोगों के लिए है जिनकी आय 15 हजार रुपये मासिक से कम हो। उन्होंने बताया कि इसके पीछे सरकार की मंशा है कि साठ वर्ष की उम्र पूर्ण करने वाले इन लोगों तीन हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जा सके। इस योजना का लाभ 18 ये 40 वर्ष के बीच के लोग उठा सकते हैं। इसमें उम्र के अनुसार 55 रुपये से लेकर 200 रुपये के बीच मासिक अंशदान देना होगा वहीं उतना ही धन सरकार की ओर से से जमा किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सीएससी के माध्यम से होगा। वहीं नगर पालिका ईओ कृष्ण चंद्र ने बताया कि सरकार की ओर से चलाई गई योजना का लाभ पथ विक्रेताओं दिलाने की शुरूआत की गई है। वहीं नगर पालिका से जुड़े ठेकेदारों को भी निर्देशित किया गया है कि अपने यहां काम करने वाले मजदूरों का भी रजिस्ट्रेशन करा लें। इस अवसर पर डूडा पीओ संजय मौर्य, जेई मुरलीधर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।