फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Infectious disease reaching homes from farms through rats

Chandauli News: खेतों से चूहों के माध्यम से घरों में पहुंच रही संक्रामक बीमारी

Tue, 09 Dec 2025 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Infectious disease reaching homes from farms through rats
जिला कृषि रक्षा अधिकारी स्नेह प्रभा ने सोमवार को एक पत्र जारी कर जनपदवासियों को स्क्रब टायफस और लैप्टोस्पायरोसिस से बचाव के प्रति जागरूक किया है। हाल के दिनों में जिले के कुछ विकासखंडों में इन दोनों जीवाणुजनित संक्रामक रोगों के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

यह बीमारी मुख्य रूप से चूहों और छछूंदर के माध्यम से फैलती है। बताया कि खरीफ की फसलों की कटाई के बाद चूहे खेतों से घरों की ओर आने लगते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा और बढ़ जाता है।
विज्ञापन

ऐसे में लोगों को अपने घरों, आंगन, खेत और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना आवश्यक है। चेतावनी दी कि चूहा नियंत्रण में उपयोग होने वाले ये रसायन अत्यधिक जहरीले होते हैं। इन्हें बच्चों की पहुंच से सख्ती से दूर रखें और सुरक्षित ढंग से प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन उपायों से बचें संक्रमण से

--आसपास का पूरा परिसर साफ-सुथरा रखें।
--चूहे के मल-मूत्र की सफाई करें, क्योंकि जीवाणु इन्हीं में पनपते हैं।
---घरों में चूहेदानी का उपयोग करें। चूहे पकड़े जाने पर उन्हें मारकर जमीन में दबा दें।
--ब्रोमोडियोलॉन 0.005% मिश्रित बिस्किट की लगभग 10 ग्राम मात्रा चूहों के बिलों में डालकर उन्हें बंद कर दें। इसे खाने के बाद चूहे मर जाते हैं।
--जिंक फास्फाइड 80% वीपी मूषकनाशी जिले के सभी विकासखंडों में स्थित राजकीय कृषि रक्षा इकाई/बीज भंडारों पर उपलब्ध है। इसकी कीमत 7 रुपये प्रति 10 ग्राम पैकेट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed