फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Indira is inspirable

प्रेरणास्रोत हैं इंदिरा के आदर्श

Fri, 20 Nov 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Fri, 20 Nov 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
Indira is inspirable
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती गुरुवार को कांग्रेसियों ने मनाई।
विज्ञापन


 इस दौरान जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित की गई। कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के साथ ही उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला।


साथ ही उनके इंदिरा गांधी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर देश को विकास की ओर ले जाने का संकल्प लिया।
इस अवसरपर जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि इंदिरा गांधी के आदर्श व कार्यशैली हम सभी के लिए प्रेरणा का एक स्रोत हैं।

इन आदर्शों को आत्मसात करके ही देश व समाज का भला हो सकता है। इंदिरा ने देश की अखण्डता व एकता के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष किया। वह एक कुशल राजनेता थी।

साथ ही साथ एक कुशल प्रशासक भी रहीं। वे स्वयं अनुशासन में रहती थीं और दूसरों को भी अनुशासन में रखने के लिए प्रेरित किया करती थी। उनके प्रधानमंत्रित्व काल में देश का चहुंमुखी विकास हुआ।

 वर्तमान में देश अराजकता व सांप्रदायिक हिंसा की चपेट में है।

राजनीतिक दलों द्वारा सांप्रदायिक माहौल को बिगाड़कर राजनीतिक लाभ लिया जा रहा है, जो पूरी तरह से गलत है। इससे देश की आवाम को भारी क्षति उठानी पड़ रही है।

आह्वान किया कि ऐसे राजनीति दलों व उनके नेताओं से जनता को सतर्क रहने की आवश्यकता है। कांग्रेस ही गरीबों, असहायों व नौजवानों की सच्ची हितैषी है।

इस मौके पर डा. रामप्रकाश शाह, मधु राय, श्रीराम यादव, बाल गोविंद, डा. ईश्वरी भारती, धर्मेंद्र तिवारी, श्यामलाल, रमाशंकर सिंह, विजय शंकर पांडेय, संजय तिवारी, नवीन सिंह बबलू आदि उपस्थित रहे। संचालन डा. नारायण मूर्ति ओझा         ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed