{"_id":"67c9f1acfef9d908c706bff6","slug":"income-tax-team-threatens-in-chandauli-and-varanasi-searched-records-of-flour-mills-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP के दो जिलों में धमकी आयकर टीम : फ्लोर मिलों के रिकाॅर्ड खंगाले, कई जरूरी कागजात जब्त; 10 घंटे चली कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP के दो जिलों में धमकी आयकर टीम : फ्लोर मिलों के रिकाॅर्ड खंगाले, कई जरूरी कागजात जब्त; 10 घंटे चली कार्रवाई
Fri, 07 Mar 2025 03:35 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 07 Mar 2025 03:35 AM IST
सार
यूपी के वाराणसी और चंदाैली में फ्लोर मिल संचालकों के घर पर आयकर टीम की छापेमारी चलती रही। महाराष्ट्र से आई टीम ने कई आवश्यक कागजातों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
आयकर विभाग ने मारा छापा।
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
पीडीडीयू नगर के डांडी में दो फ्लोर मिलों पर महाराष्ट्र से आई आयकर विभाग की टीम गुरुवार को सर्वे करने पहुंची। दोनों फर्मों के पूरे रिकाॅर्ड खंगाले गए। वाराणसी में भी फ्लोर मिल संचालक के घर पर टीम ने जरूरी रिकॉर्ड खंगाले।
विज्ञापन
कंप्यूटर में दर्ज रिकॉर्ड के साथ ही बैंक खातों के लेन-देन की भी जांच की। सुबह 11 बजे शुरू हुई सर्वे की कार्रवाई दोनों जगहों पर रात 9 बजे तक चली। मौके से क्या-क्या मिला है, इस पर टीम के किसी भी सदस्य ने कुछ बोलने से इन्कार कर किया। आयकर विभाग की टीम आने की क्षेत्र में चर्चा होती रही।
विज्ञापन
आयकर विभाग की टीम का सर्वे मुंबई सहित अन्य जगहों पर एक साथ चला। पीडीडी यूनगर और वाराणसी में एक साथ आयकर विभाग की कई गाड़ियां फ्लोर मिल संचालकों के घर और गोदाम पर आकर रुकी तो तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।
विज्ञापन
हालांकि टीम के साथ स्थानीय स्तर के विभागीय अधिकारी तो नहीं दिखे लेकिन माना जा रहा है कि महाराष्ट्र से आई टीम ने यहां आने से पहले यहां के अधिकारियों से बातचीत की। इस दौरान दोनों फर्मों के रिकाॅर्डों की जांच की।
टीम ने फर्मों के वित्तीय लेन-देन, बिक्री और खरीद के रिकाॅर्ड की जांच की। अधिकारियों से भी पूछताछ भी की। टीम में शामिल अधिकारी सर्वे के दौरान अपने साथ कई जरूरी कागजात लेने के साथ ही कंप्यूटर की हार्ड डिस्क भी साथ ले गए हैं।