{"_id":"697fc18da68943fa9b0907bd","slug":"in-volleyball-bharchas-team-became-the-winner-by-defeating-bhadohi-chandauli-news-c-189-1-chl1013-143365-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: वॉलीबॉल में भरछा की टीम भदोही को हराकर विजेता बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: वॉलीबॉल में भरछा की टीम भदोही को हराकर विजेता बनी
विज्ञापन
नौगढ़। लल्लन सिंह यादव मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में रविवार को उदितपुर सुर्रा मैदान पर वॉलीबॉल फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें चंदौली भरछा और भदोही की टीमें आमने-सामने थीं। कड़े संघर्ष के बाद भरछा की टीम ने भदोही को 21-15 से पराजित विजेता बनी।
मुख्य अतिथि प्रदेश राज्यमंत्री संजीव गोड रहे। उन्होंने विजेता टीम को पुरस्कृत किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दाैरान लल्लन सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
राज्यमंत्री संजीव गोड ने कहा खेल समाज को जोड़ने का माध्यम है। इस तरह के आयोजन से युवाओं में खेल भावना का विकास होता है। इस मौके पर एसडीएम विकास मित्तल, तहसीलदार अनुराग सिंह, ग्राम प्रधान यशवंत सिंह यादव, जयप्रकाश उर्फ शेरू यादव, तथा मंडल अध्यक्ष भगवानदास आदि उपस्थित रहे। संचालन विवेक यदुवंशी ने किया।आयोजन की जिम्मेदारी गोविंद सिंह यादव और सब इंस्पेक्टर अचल यादव ने निभाई।