फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   In the public hearing, the member of the State Women's Commission resolved the dispute between husband and wife

Chandauli News: जनसुनवाई में राज्य महिला आयोग की सदस्य ने पति-पत्नी का विवाद सुलझाया

Thu, 17 Apr 2025 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
In the public hearing, the member of the State Women's Commission resolved the dispute between husband and wife
चंदौली। जिला मुख्यालय स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने बुधवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान महिलाओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 20 महिलाओं ने अपनी समस्याएं बताईं। आयोग के सामने सबसे ज्यादा घरेलू हिंसा, पति-पत्नी के बीच मारपीट आदि के मामले आए। इस दौरान महिला आयोग की सदस्य ने पति-पत्नी के बीच का विवाद सुलह-समझौता कराकर सुलझाया।
विज्ञापन




पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को राज्य महिला आयोग सदस्य सुनीता श्रीवास्तव पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचीं। यहां महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में अपनी समस्याएं सुनाने के लिए पहले से ही पहुंची हुई थीं। जनसुनवाई में बारी-बारी के महिलाओं ने आयोग के सामने अपनी समस्याएं बताईं। इस दौरान आए 20 मामलाें में एक का सुलह समझौते के आधार पर समाधान किया गया। बाकी 19 मामलों को संबंधित विभाग को जरूरी दिशा-निर्देश देकर सौंप दिए गए। महिलाओं के घरेलू हिंसा से संबंधित जो मामले आए, उसमें ज्यादातर न्यायालय में लंबित रहे। महिला आयोग की सदस्य ने स्पॉन्शरशिप का लाभ दिलाने के साथ ही समाज कल्याण तथा कौशल विकास विभाग की तरफ से महिलाओं को प्रशिक्षण दिलाने का निर्देश दिया। जनसुनवाई के दौरान एसडीएम विराग पांडेय, सीडीओ डॉ. वाईके राय, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed