{"_id":"66eed96097776ce0d80a2946","slug":"in-chandauli-s-sakaldiha-a-mini-bank-operator-was-robbed-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली के सकलडीहा में दिनदहाड़े पिस्टल सटाकर मिनी बैंक संचालक से 3.99 लाख की लूट,जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली के सकलडीहा में दिनदहाड़े पिस्टल सटाकर मिनी बैंक संचालक से 3.99 लाख की लूट,जांच में जुटी पुलिस
Sat, 21 Sep 2024 08:04 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 21 Sep 2024 08:04 PM IST
सार
चंदौली के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र स्थित नागनपुर गांव के पास बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने मिनी बैंक संचालक को पिस्टल सटाकर 3.99 लाख रुपये लूट लिए। भुक्तभोगी यूनियन बैंक की पौनी शाखा से रुपये निकालकर वापस घर लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सकलडीहा के फुल्ली गांव निवासी रामजनम प्रजापति का पुत्र सुनील प्रजापति तुलसी आश्रम कस्बा में यूनियन बैंक का मिनी शाखा संचालित करता है। शनिवार को करीब 4 बजे वह पौनी यूनियन बैंक से 3 लाख 99 हजार रुपये निकालकर तुलसी आश्रम जा रहा था।
विज्ञापन
जैसे ही वह सकलडीहा कोतवाली के नागनपुर गांव पहुंचा तभी तीन नकाबपोश बदमाशो ने मोटरसाइकिल बीच सड़क पर रोक लिया और पिस्टल सटाकर रुपयों से भरा बैग लेकर नई बाजार की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन
पीड़ित की सूचना पर पहुची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। पीड़ित के परिजन राम आशीष प्रजापति ने बताया कि शाखा पर जाते समय बदमाशों ने पिस्टल सटाकर पैसे लूट लिए। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पैसे लेकर भागने की सूचना मिली है। मोटरसाइकिल सवार बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन