फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   in accident child died

पतंग लूटने के चक्कर में बालक की मौत

Sun, 30 Oct 2016 02:02 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 30 Oct 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर सिंघीताली पुल पर शनिवार को दोपहर में दो बजे पतंग लूटने के लिए सड़क पर भाग रहे बालक को ट्रेलर ने कुचल दिया। इससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना इतनी विभत्स थी कि बालक का शव के चीथड़े सौ मीटर तक बिखरे थे। जब तक लोग जुटते ट्रेलर चालक वाहन लेकर भाग गया। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने समझा बुझाकर शांत कराया और शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


सिंघीताली गांव निवासी विक्रम यादव का पुत्र शनि यादव (12) दोपहर में घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच उसे कटी पतंग दिखी और दोपहर में दो बजे लूटने के लिए दौड़ पड़ा। वह दौड़ते दौड़ते हाइवे पर चला गया। इसी बीच वाराणसी की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने शनि को कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



 इस घटना के बाद एकत्र लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीण आर्थिक मुआवजा और ट्रेलर चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। एक घंटे बाद मौके  पर पहुंचे एसडीएम मुगलसराय सत्येंद्र सिंह और सीओ सदर   प्रमोद यादव ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया।    आश्वासन दिया कि आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया और  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed