फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   In a minor dispute, sticks were run between two sides

मामूली विवाद में दो पक्षों में चले लाठी डंडे

Sun, 07 Nov 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
In a minor dispute, sticks were run between two sides
चंदौली। नगर के अंबेडकर नगर मुहल्ले में शुक्रवार को मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इस मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आप पास के लोगो ने बीच बचाव किया। बाद में तीनो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने एक कि हालत गंभीर देख बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। नगर के वार्ड नंबर एक आंबेडकर नगर निवासी सतीश उर्फ घासी मुहल्ले के ही बैजू प्रसाद घर जा कर शराब के नशे में धुत होकर अपशब्द बोलने लगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आपस मे भिड़ गए और लाठी डंडे निकाल लिए। लाठी डंडे से हुई मारपीट में बीना कुमारी, बैजू और सतीश उर्फ घासी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव किया। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने सतीश उर्फ घासी की हातल चिंताजनक देख बेहतर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed