{"_id":"60edd7898ebc3e056635d540","slug":"improve-passenger-amenities-at-railway-stations-chandauli-news-vns600280331","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बेहतर हों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बेहतर हों
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं आनी चाहिए। सोमवार को अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार रोशन के नेतृत्व में सर्विस इंप्रूवमेंट ग्रुप ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। टीम ने साफ सफाई, सुरक्षा सहित अन्य सुविधाओं को देखा। इस दौरान टीम के सदस्यों ने कहा कि स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़नी चाहिए। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देेश दिए।
पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में रेल अधिकारी जुटे हुए हैं। यात्री सुविधाओं के निरीक्षण के लिए सर्विस इंप्रूवमेंट ग्रुप का गठन किया गया है। मंगलवार को मंडल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) पर सर्विस इंप्रूवमेंट ग्रुप ने यात्री सुविधाओं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। टीम ने सभी प्लेटफार्मों पर पहुंच कर साफ सफाई की स्थिति देखी। शौचालयों, पेयजल बूथों के साथ खान पान स्टालों को देखा। टीम ने सर्कुलेटिंग एरिया, कॉनकोर्स एरिया, वेटिंग हॉल, फुटओवर ब्रिज, रिटायरिंग रूम, डॉरमेट्री, वाटर बूथ, बैठने की व्यवस्था, शौचालय, ट्रैक, प्रकाश व्यवस्था, फूड स्टाल, सुरक्षा व्यवस्था, विभिन्न इंडिकेशन बोर्ड, विभिन्न कार्यालय, स्वच्छता, सुंदरता आदि का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को यात्री सुविधाओं को बनाए रखने को कहा। निरीक्षण के दौरान वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र, वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक (सामान्य) मोहम्मद इकबाल, मंडल यांत्रिक अभियंता (पर्यावरण एवं गृह प्रबंधन) राहुल गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक राजकुमार,आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार, सीएसजी अजीत कुमार रहे।