नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटना का असर: 12 ट्रेनें निरस्त, बदले मार्ग से चलाई 36 से अधिक ट्रेनें, यात्री परेशानी
हावड़ा दिल्ली मेन रूट पर बिहार के रघुनाथपुर स्टेशन के समीप कामाख्या जा रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस बुधवार की रात 09.35 बजे दुर्घटनागस्त हो गई। इस घटना से पीडीडीयू पटना रूट क़ी अप और डाउन लाइन बाधित हो गई और ट्रेनें जहां तहां ख़डी हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आनंद विहार से कामाख्या जा रही डाउन नार्थईस्ट एक्सप्रेस के रघुनाथपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण अप और डाउन लाइन बाधित है। इसके कारण पटना रूट पर अप और डाउन पटना बनारस जनशताब्दी एक्सप्रेस, पटना पीडीडीयू मेमू स्पेशल और पीडीडीयू पटना एक्सप्रेस सहित 12 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। वहीं 36 से अधिक ट्रेनों को बदले हुए रास्ते से चलाया जा रहा है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।
हावड़ा दिल्ली मेन रूट पर बिहार के रघुनाथपुर स्टेशन के समीप कामाख्या जा रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस बुधवार की रात 09.35 बजे दुर्घटनागस्त हो गई। इस घटना से पीडीडीयू पटना रूट क़ी अप और डाउन लाइन बाधित हो गई और ट्रेनें जहां तहां ख़डी हो गई। गुरुवार को भी दानापुर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय से बचाव दल राहत कार्य मे जुटा रहा। हालांकि इस पर ट्रेनों का आवागमन शुरू नहीं हुआ। रूट बाधित होने के कारण रेलवे ने अप और डाउन पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस, अप और डाउन पटना पीडीडीयू मेमू स्पेशल, अप और डाउन पीडीडीयू पटना एक्सप्रेस, भागलपुर अजमेर एक्सप्रेस, मधुपुर आनंद विहार एक्सप्रेस, दानापुर बेंगलुरू संघमित्रा एक्सप्रेस सहित ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। वहीं पटना अहमदाबाद स्पेशल पटना, गया, पीडीडीयू नगर रूट से जबकि अप जोगबनी और नार्थईस्ट एक्सप्रेस छपरा, भिवानी, वराणसी, वहीं पुणे दानापुर एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस को पीडीडीयू, सासाराम, आरा, पटना रूट से चलाई गई।
भगत की कोठी कामाख्या एक्सप्रेस, बीकानेर गुवाहाटी एक्सप्रेस, नई दिल्ली पटना राजधानी तेजस, आनंद बिहार भागलपुर गरीबरथ एक्सपेस, जोगबनी एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, आनंद विहार मधुपुर एक्सप्रेस को पीडीडीयू, गया, पटना के रास्ते, बरौनी अहमदाबाद, डिब्रुगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, गुवाहाटी नई दिल्ली एक्सप्रेस, दानापुर पुणे एक्सप्रेस को आरा, सासाराम, पीडीडीयू नगर जबकि पटना लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस, पटना बाद्रा एक्सप्रेस को पटना, गया और पीडीडीयू के रास्ते गंतव्य को भेजा गया। इसी तरह डाउन नई दिल्ली पटना संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस और नई दिल्ली राजगिर श्रमजीवी एक्सप्रेस को पीडीडीयू, गया, पटना जबकि पूर्वा एक्सप्रेस पीडीडीयू, गया, प्रधानखांटा, संघमित्रा एक्सप्रेस, आनंद विहार अगरतला राजधानी तेजस एक्सप्रेस पीडीडीयू, सासाराम, आरा के रास्ते चली। भागलपुर आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस, भागलपुर सूरत एक्सप्रेस, मालदा टाउन दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस किउल, पटना, गया, पीडीडीयू जबकि कोलकाता नांगल डैम विकली प्रधान खांटा, गया, पीडीडीयू के रास्ते चली।
पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से सवार हुए थे सौ से अधिक यात्री
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय पटना रेल रूट पर रघुनाथपुर के समीप दुर्घटनाग्रस्त नार्थईस्ट एक्सप्रेस में पीडीडीयू जंक्शन से सौ से अधिक यात्री सवार हुए थे। 77 यात्री आरक्षित थे। अन्य यात्री जनरल कोच में सवार थे। पीडीडीयू जंक्शन से दो लोग फर्स्ट एसी कोच में, 51 से अधिक लोग सेकेंड और और थर्ड एसी में, अन्य स्लीपर, और इकॉनामी क्लास एसी में सवार रहे। इसमें शुभम को हल्की चोट आई है जबकि अन्य यात्रियों के हताहत होेने की सूचना नहीं है।
पीडीडीयू जंक्शन पर बने हेल्पलाइन नंबर पर पहुंचे लोग
आनंद विहार टर्मिनल से कामाख्या जा रही नार्थईस्ट एक्सप्रेस के रघुनाथपुर में दुर्घटनाग्रस्त होने पर रेलवे ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर भी पूछताछ केंद्र की स्थापना की है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। हेल्प लाइन नंबर 97948 49461, 8081206628और कमर्शियल कंट्रोल नंबर 8081212134 पर लगातार फोन घनघनाते रहे।
पटना रूट बाधित होने से गया रूट पर गड़बड़ाई ट्रेनों की टाइमिंग
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय पटना रेल रूट पर रघुनाथपुर के समीप नार्थईस्ट दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण रूट बाधित है और इस रूट की ट्रेनों को गया रूट से चलाया जा रहा है। इससे पटना गया रूट पर भी ट्रेनों की टाइमिंग गड़बड़ा गई है। इस रूट पर ट्रेनें घंटों देरी से चल रही है। इससे भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को इंदौर पटना डेढ़ घंटे, मुंबई लोकमान्य तिलक पाटलिपुत्र एक्सप्रेस एक घंटे, डाउन कोटा पटना ढाई घंटे, अप पुरुषोत्तम एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, डाउन नंदन कानन डेढ़ घंटे, बाड़मेर एक्सप्रेस एक घंटे, चंबल एक्सप्रेस एक घंटे, अप श्रमजीवी एक्सप्रेस सात घंटे, अप बरौनी स्पेशल फेयर तीन घंटे, डिब्रूगढ़ लोकमान्य तिलक पांच घंटे की देरी से चली।