फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   If there is less purchase of wheat, action will be taken

Chandauli News: गेहूं की कम खरीद हुई तो होगी कार्रवाई

Sat, 16 Mar 2024 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
If there is less purchase of wheat, action will be taken
चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने अधिकारियों और क्रय केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक कर गेंहूं खरीद की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने सरकारी दर पर गेहूं की खरीद ज्यादा से ज्यादा करने का निर्देश दिया। उन्होंने क्रय केंद्र पर सभी जरूरी सुविधाएं करें। कहा कि इस बार कम खरीद करने वाले केंद्र प्रभारियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि जनपद में गेहूं खरीद के दौरान अवैध भंडारण, संचरण पर सघन अभियान चलाकर ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि 2024-25 गेंहू खरीद की अवधि एक मार्च से 15 जून तक निर्धारित किया गया है। क्रय केंद्रों का खुलने का समय सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक रहेगा। गेहूं खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रु०/प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने समस्त गेहूं केंद्र प्रभारियों के लिए कड़े निर्देश दिए हैं कि अगर कोई भी केंद्र प्रभारी गेहूं खरीददारी में अनियमितता करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि किसान के साथ मधुर व्यवहार किया जाए किसी भी गेहूं क्रय केंद्र से कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने बताया कि जनपद के किसानों का अबतक 3200 पंजीयन कराया गया है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व अभय कुमार पांडेय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, एआर काेआपरेटिव सहित गेहूं खरीद क्रय केंद्र प्रभारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed