फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   If the brother is a constable, he has Uttar Pradesh Government written on the vehicle

Chandauli News: भैया हैं सिपाही तो वाहन पर लिखवाया उत्तर प्रदेश सरकार, रेलवे में इंजीनियर भारत सरकार के नाम से जमा रहे भौकाल

Thu, 02 Oct 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
If the brother is a constable, he has Uttar Pradesh Government written on the vehicle
पड़ाव चौराहे पर भारत सरकार लिखे वाहन का चालान करते यातायात प्रभारी सत्यप्रकाश यादव।-प्रशासन
हमारे बड़े भैया उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल हैं इसलिए कार पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखवाए हैं। साहब हम रेलवे में इंजीनियर हैं इसलिए अपनी कार पर भारत सरकार लिखवाए हैं। मुझे गाड़ी मत समझना मैं रोड की रानी हूं, फैशन में लिखवाए हैं।
विज्ञापन

ऐसा कहने वाले दस से ज्यादा लोग चंदौली यातायात पुलिस को रोजाना मिल रहे हैं। इनका 500 से लेकर 5000 तक चालान किया जा रहा है।पिछले 10 दिनों में चंदौली पुलिस ने जातिसूचक शब्द लिखे 75 वाहनों का चालान किया है। जिनपर डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगा है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि किसी भी वाहन पर कोई भी जातिसूचक या धार्मिक शब्द लिखने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आदेश के बाद उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने वाहनों पर जातिसूचक शब्द लिखे होने पर एक्शन का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत चालान काटने के साथ ही एफआईआर दर्जकर कार्रवाई भी की जा सकती है और एक साल तक की जेल की सजा भी हो सकती है। आदेश के बाद से चंदौली यातायात पुलिस लगातार अभियान चला रही है।
20 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक कुल 2961 वाहनों का चालान हुआ है। इसमें जातिसूचक शब्दों को लिखने वाले 75 वाहनों का दो हजार रुपये प्रति वाहन डेढ़ लाख रुपये का चालान हुआ है।
यातायात प्रभारी सत्यप्रकाश यादव ने बताया कि अभियान जिले के सभी प्रमुख चौराहों और अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर नियमित चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ज्यादातर वाहनों पर भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार लिखा हुआ मिल रहा है। एक कार पर भारत सरकार लिखा था पूछने पर चालक ने बताया कि वे रेलवे में इंजिनियर हैं। उनका दो हजार का चालान किया गया।


पहले बार 5 हजार दूसरी बार 10 हजार जुर्मान

यातायात प्रभारी सत्यप्रकाश यादव ने बताया कि धारा 192 और धारा 179 के तहत ऐसे जातिसूचक शब्द लिखे वाहनों का चालान किया जाएगा। पहली बार पकड़े जाने पर जुर्माने की राशि 500 से लेकर 5,000 रुपए होगी। दूसरी बार में यह 10,000 रुपए जुर्माना और एक साल तक की जेल की सजा भी हो सकती है।

चंदौली में 3 साल पहले 2022 में भी यातायात विभाग ने जातिसूचक शब्दों को लेकर अभियान चलाया था। जिसमें दो हजार से ज्यादा वाहनों का चालान किया गया था। अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद से अभियान में तेजी आई है और रोज ही यातायात पुलिस ऐसे वाहनों का चालान कर रही है।


हेलमेट न पहनने पर 1693 का चालान

यातायात विभाग की ओर से पिछले एक सप्ताह में चलाए गए अभियान के दौरान सबसे ज्यादा चालान बिना हेलमेट पहनकर दो पहिया चलाने वालों का हुआ है। 10 दिनों में सबसे ज्यादा कुल 1693 लोगों का चालान इसलिए हुआ है कि उन्हेांने हेलमेट नहीं पहना था। कुल 2961 वाहनों का चालान हुआ है जिसमें कुल 91 लाख 19 हजार 600 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

यातायात विभाग की ओर से एक सप्ताह में की गई कार्रवाई-
जातिसूचक शब्द लिखे वाहनों का चालान-75
--जातिसूचक शब्द लिखे वाहनों पर लगा जुर्माना-150000
---काली फिल्म के लिए चालान किए गए वाहनों की संख्या-21
---बिना हेलमेट किए गए चालान-1693
---नो पार्किंग के लिए किए गए चालान-411
---कुल वाहनों का चालान-2961
--कुल चालान किए गए वाहनों पर लगा जुर्माना-9119600
--मोडिफाइड साइलेंसर पर चालान-02
--दो पहिया पर तीन सवारी पर चालान-35
-----------------------
कोट---
किसी भी निजी और सरकारी वाहन पर जातिसूचक नाम या चिह्न नहीं दिखना चाहिए। इसके लिए विशेष अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी अगर कोई ऐसा कर रहा है तो उसका चालान कर जुर्माना लगाया जा रहा है। -आदित्य लांग्हे, एसपी, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed