फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Icy winds wreak havoc, people shivering with the scorching cold

बर्फीली हवाओं का कहर, हाड़कंपाती ठंडी से ठिठुरते रहे लोग

Fri, 15 Jan 2021 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Icy winds wreak havoc, people shivering with the scorching cold
पीडीडीयू नगर। कोल्ड फ्रंट और जम्मू कश्मीर से चल रही बर्फीली हवाओं के चलते जिले में ठंडी का कहर जारी है। शुक्रवार को भी कोहरे का असर रहा। दोपहर बाद धूप निकली लेकिन बेअसर रही। शीतलहरी चलने से लोग घरों में दुबके नजर आए। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री बना रहा। बृहस्पवितार को भी इतना ही तापमान था। इस वर्ष ठंडी का असर काफी कम रहा था। जनवरी की 10 तारीख तक तेज धूप गर्मी का अहसास कराने लगी थी। ठंडी न पड़ने से किसान चिंतित होने लगे थे। इसी बीच रविवार की शाम दिल्ली व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदला और जोरदार बारिश हुई। मौसम में हुए इस परिवर्तन का असर जिले में भी दिखा। बुधवार की रात घना कोहरा छा गया। मकर संक्रांति पर कोहरे और शीतलहरी से लोगों को परेशानी हुई। शुक्रवार को यही स्थिति बनी रही। भोर में घना कोहरा छाने से बाहर निकलना मुश्किल रहा। दिन में 11 बजे तक कोहराया छाया रहा और उसके बाद बादलों की ओट से धूप निकली लेकिन यह बेअसर ही रहीं। शाम चार बजे के बाद फिर से शीतलहरी का प्रकोप शुरू हो गया। ठंड की वजह से लोगों को परेशानी हुई। सबसे अधिक परेशानी रिक्शा चालकों, मुसाफिरों को हुई। ठंड से बचाव के लिए पीडीडीयू नगर में पालिका प्रशासन ने तीस चिह्नित स्थानों पर अलाव जलवाए हैं। यहां लोग अलाव तापते नजर आए। मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय के अनुसार फिलहाल लोगों को ठंड से दो दिन तक राहत नहीं मिलेगी। कोल्ड फ्रंट और जम्मू कश्मीर से चल रही बर्फीली हवाओं का असर चंदौली सहित पूर्वांचल के जिलों में रहेगा। मैदानी और पहाड़ी इलाकों में घने कोहरे छाए रहेंगे। धूप भी हल्की निकलेगी लेकिन ठंडी और गलन के चलते बहुत असर नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed