फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   I am pregnant right now sir, my husband doesn't keep me with him, he beats me

Chandauli News: मैं अभी गर्भवती हूं साहब, पति मुझे साथ नहीं रखते, करते हैं मारपीट

Tue, 10 Jun 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
I am pregnant right now sir, my husband doesn't keep me with him, he beats me
नौगढ़। तहसील परिसर में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मझगाई निवासी इंद्रकला ने पुलिस अधीक्षक से अपनी गृहस्थ जीवन की समस्याएं साझा की। उन्होंने बताया कि उनकी शादी नौ साल पहले सोनभद्र में हुई थी। दंपती से दो बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि ‘मैं गर्भवती हूं मगर मेरे पति मुझे अपने साथ नहीं रखते हैं और मारपीट करते हैं’। समाधान दिवस पर 105 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से मौके पर आठ मामलों का ही निपटारा हो पाया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपकर एक सप्ताह के अंदर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निपटारा करने का निर्देश दिया। समस्याओं की सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी से महिला प्रधान धर्मशिला देवी ने शिकायत की कि मंग्रही ग्राम पंचायत के गहिला गांव में उच्च माध्यमिक विद्यालय में 58 विद्यार्थियों का नामांकन तो हुआ है, लेकिन वहां न कोई अध्यापक है और न ही विद्यालय का भवन। सभी बच्चे प्राथमिक विद्यालय के एक ही कमरे में पढ़ने को मजबूर हैं। चिकनी ग्राम पंचायत के प्रधान संतलाल यादव ने बताया कि उनके गांव औरवाटाड़ में 100 घरों में 250 से ज्यादा की आबादी रहती है, लेकिन अभी तक बिजली की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसौली गांव के वीरेंद्र यादव ने शिकायत की कि उनके गांव में वन भूमि पर सरकारी आवास बनाए जा रहे हैं। कई शिकायत करने पर भी वन विभाग कोई कदम नहीं उठा रहा है। इस पर डीएम ने मझगाई रेंज के रेंजर योगेश कुमार को तलब कर अविलंब अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उधर, पीडीडीयू नगर तहसील में एसडीएम अनुपम मिश्रा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 65 प्रार्थना पत्र आए। मौके पर इनमें से सिर्फ एक प्रार्थना पत्र का निपटारा हो पाया। बाकी प्रार्थना पत्र संबंधित विभागों के अधिकारियों को निपटारे के लिए सौंप दिए गए। इस दौरान तहसीलदार राहुल सिंह, नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह, बीडीओ शरद चंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed