{"_id":"66810362309969b92d06c8bc","slug":"husband-attacked-with-an-axe-wife-due-to-refused-to-give-him-money-in-chandauli-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पत्नी ने पैसे देने से किया इनकार तो आग बबूला हुआ नशेड़ी पति, कुल्हाड़ी से हमला कर किया घायल; हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पत्नी ने पैसे देने से किया इनकार तो आग बबूला हुआ नशेड़ी पति, कुल्हाड़ी से हमला कर किया घायल; हालत गंभीर
Sun, 30 Jun 2024 12:34 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 30 Jun 2024 12:34 PM IST
सार
चंदौली जिले में एक नशेड़ी पति ने अपनी ही पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
घायल महिला अस्पताल में भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत केशोपुर के समीप एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले के कारण पत्नी को गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना के बाबत सदर पुलिस को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
चंदौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर-2 शास्त्री नगर निवासी शिवनारायण की पुत्री चंद्रतारा की शादी लगभग 12 वर्ष पहले बलुआ थाना के मथेला गांव निवासी प्रदीप राम से हुई थी। पिछले तीन साल से पति और पत्नी अलग रह रहे हैं। चंद्रतारा, फिलहाल एक निजी अस्पताल में काम करती है और अपने मायके में रह कर वह अपने 06 वर्षीय पुत्र अंश और 04 वर्षीय पुत्री शीतल का भरण-पोषण करती है।
विज्ञापन
घायल चंद्रतारा ने बताया कि उसका पति नशेड़ी है और हमेशा उससे पैसा मांगता रहता है। आरोप लगाया कि इस बार पैसे देने से मना किया तो पति ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया। चंद्रतारा ने बताया कि कुल्हाड़ी के वार से उसके पैर सहित कई जगहों पर गंभीर चोटें आईं हैं। उन्होंने बताया कि घटना की लिखित तहरीर सदर कोतवाली में दे दी है। साथ ही पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन