{"_id":"60a357938ebc3edaa553af29","slug":"hundreds-of-quintal-wheat-drenched-in-rain-at-purchasing-center-chandauli-and-bhadohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में भीगे गेहूं: चंदौली में दिखी लापरवाही, सैकड़ों कुंतल गेहूं भीगा, भदोही में भी हुआ यही हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में भीगे गेहूं: चंदौली में दिखी लापरवाही, सैकड़ों कुंतल गेहूं भीगा, भदोही में भी हुआ यही हाल
Tue, 18 May 2021 11:28 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली/भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली/भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 18 May 2021 11:28 AM IST
सार
चंदौली जिले में मंडी अधिकारियों की घोर लापरवाही से सामने आई है। अभी कुछ दिनों पहले भी बारिश के कारण गेहूं भीगा था, उसके बाद भी गेहूं को बारिश बचाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी।
विज्ञापन
चंदौली में भीगा गेहूं
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के चंदौली और भदोही जिले में बारिश के सैकड़ों कुंतल गेहूं भीग गया। चंदौली की नवीन मंडी में किसानों से उपज खरीदने के लिए क्रय केंद्र बनाया है। लेकिन समुचित व्यवस्था नहीं होने की वजह से खरीदे गए और खरीदे जाने के लिए रखा किसानों का सैकड़ों कुंतल गेहूं मंगलवार को बारिश में भीग गया।
विज्ञापन
क्रय केंद्र पर उपज बेचने आए किसानों ने किसी प्रकार निजी व्यवस्था से तिरपाल के सहारे खुले आसमान में रखे गेंहू को ढकने का अथक प्रयास किया, लेकिन तेज बारिश के चलते उनका प्रयास बेकार हो गया। हालांकि बारिश के दौरान केंद्र पर कोई प्रभारी किसानों की मदद करने नहीं पहुंचा। मायूस किसान सरकार की व्यवस्था और अपनी किस्मत को कोसते हुए नजर आए।
विज्ञापन
मंडी के शेड में खाली बोरों का बंडल रखवाया है और खुले आसमान में किसानों की उपज। इससे किसानों में और भी नाराजगी है। आज से 10 दिन पहले भी हुई बारिश में सैकड़ों कुंतल गेहूं भीगा था, जिसके बाद भी लापरवाह अधिकारी नींद से नहीं जगे और गेहूं को बारिश से बचाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। इसकी वजह से आज फिर सैकड़ों कुंतल गेहूं भीग गया।
विज्ञापन
भदोही के सुरियावां में भीगा गेहूं
भदोही जिले के सुरियावां में स्थिति गोदाम खाद्यान्न में सैकड़ों गेंहू की बोरी बारिश में भीग गईं।