{"_id":"69a5ea825ac797852b055af8","slug":"hundreds-of-acres-of-farmland-submerged-due-to-waterlogging-chandauli-news-c-189-1-svns1011-144910-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पानी रोकने से सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पानी रोकने से सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न
विज्ञापन
सकलडीहा में जलमग्न खेत। संवाद
सकलडीहा।
क्षेत्र में गोहदा–पांडुकपुर मार्ग पर लेहरा–मनिहार ड्रेन की पुलिया का निर्माण एक वर्ष से अधूरा पड़ा है। इससे दर्जनों गांवों का आवागमन प्रभावित हो गया है। पुलिया निर्माण के दौरान कार्यदायी संस्था ने ड्रेन का पानी रोक दिया है जिससे आसपास के खेतों में जलभराव हो गया और सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल प्रभावित हुई है। किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। पुलिया का निर्माण बंधी डिवीजन के तहत कराया जा रहा है।
किसानों का कहना है कि जलभराव से उनकी सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल बर्बादी के कगार पर पहुंच गई है। सूचना मिलने पर समाजसेवी रमेश राम किसानों के साथ मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से मोबाइल पर बात कर विरोध दर्ज कराया, लेकिन कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ड्रेन का पानी नहीं खोला गया और समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।