फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Hundred buildings disreputable condition

सौ भवनों की हालत जर्जर 

Fri, 10 Jun 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Fri, 10 Jun 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Hundred buildings disreputable condition
नौनार में बंद पड़ा एएनएम सेंटर।
स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण इलाकों तक पहुंचाने के लिए सरकार ने जनपद में  284 एएनएम सेंटर खोले हैं। जिसमें से सौ भवनों की हालत ऐसी है कि कब उसकी छत गिर जाए, कहा नहीं जा सकता। खिड़कियां और दरवाजे भी जीर्ण-शीर्ण हो चुके हैं। हर सेंटर पर एक एक एएनएम की तैनाती है। 
विज्ञापन

इन सेंटरों पर एएनएम की तैनाती के साथ ही  तमाम चिकित्सकीय सुविधाएं भी सरकार की ओर से दी जाती हैं, जो प्रसव और गर्भवती महिलाओं और नौनिहालों के टीकाकरण से जुड़ी हैं। पर ग्रामीण इलाके की गर्भवती महिलाएं व बच्चे इन सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं, क्योंकि अधिकतर एएनएम सेंटरों पर ताला लटकता रहता है। जबकि प्रत्येक एएनएम सेंटर पर एक एएनएम के  साथ एक आशा बहू  को भी सहायक के रूप में रखा गया है।
विज्ञापन

 जनपद में दस हजार की आबादी पर एक एएनएम सेंटर बना है। एएनएम  सेंटरों पर पानी, बिजली सहित सभी मूलभूत सुविधाएं होने का दावा किया जाता है। एएनएम को सप्ताह में बुधवार व शनिवार को अपने क्षेत्र के गांवों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं के साथ-साथ नौनिहालों का टीकाकरण एवं सोमवार व गुरुवार को गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों को  स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देने के साथ ही विभिन्न रोगों के लक्षण व उनसे  बचाव के तरीकों की जानकारी देने का जिम्मा है। वैसे तो सभी एएनएम सेंटर दुर्व्यवस्था का शिकार हैं, लेकिन दूरदराज के ग्रामीण इलाकों के सेंटरों की हकीकत यह है कि वे केवल कागजों पर चल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed