फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Horrific road accident in Chandauli: 2 killed, 4 injured in bike and dumper collision

चंदौली में भीषण सड़क हादसा: बाइक और डंपर की टक्कर में 2 की मौके पर ही मौत, 4 घायल

Sat, 19 Nov 2022 11:05 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 19 Nov 2022 11:05 AM IST
सार

चंदौली में शुक्रवार की रात सदर कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर नवीन मंडी के पास तेज रफ्तार डंपर और कार में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई गायल हो गए। 

विज्ञापन
Horrific road accident in Chandauli: 2 killed, 4 injured in bike and dumper collision
बाइक और डंपर की टक्कर में 2 की मौत, 4 घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली में सदर कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर नवीन मंडी समीप शुक्रवार की रात तेज रफ्तार डंपर और कार में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई तथा चार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताते हैं कि बिहार राज्य के भभुआ जिले के चैनपुर थाना अंतर्गत अलग-अलग गांव के निवासी अजय सिंह पटेल (30 वर्ष) सतीश पासवान (28 वर्ष) विनीत सिंह (30 वर्ष) सुरेश बिंद (24 वर्ष) विवेक कुमार बिंद (20 वर्ष) तथा रुपेश पटेल (22 वर्ष) सभी हर घर जल नल योजना में काम करते हैं।

विज्ञापन

देर रात यूपी के जौनपुर जिले से कार्य कर वापस बिहार की तरफ जा रहे थे कि एक डंपर वाहन से टक्कर हो गई। जिसमें अजय सिंह पटेल तथा सतीश पासवान की मौत मौके पर ही हो गई। विनीत सिंह की हालत गंभीर होने पर इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर अजय कुमार वर्मा ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया तथा सुरेश बिंद विवेक कुमार बिंद रुपेश पटेल का जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं मृत दोनों युवकों को कानूनी प्रक्रिया के तहत सदर कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु जिला मोर्चरी भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed