फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   high alert in Mughal Sarai station

मुगलसराय रेल मंडल में हाई अलर्ट

Tue, 28 Jul 2015 01:22 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
high alert in Mughal Sarai station
पंजाब के गुरदासपुर में हुए आतंकी हमले के बाद सोमवार को पूर्व मध्य रेलवे के मुगलसराय मंडल में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसके तहत मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। साथ ही सभी महत्वपूर्ण ट्रेनों को निर्धारित गति से चलाने का निर्देश चालकों को दिया गया है। इस क्रम में राजधानी सहित अन्य वीवीआईपी ट्रेनों के आगे पायलट इंजन चलाने को अनिवार्य रूप से कहा गया है।

 पंजाब में आतंकी हमले की सूचना मिलते ही मंडल रेल प्रशासन ने अतिरिक्त सतर्कता बरतनी शुरू कर दी। मंडल के मुगलसराय, गया, डेहरी आनसोन, रफीगंज, जपला, उंटारी रोड, सोन नगर  समेत सभी  प्रमुख स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

अतिरिक्त  सुरक्षा बलों के साथ-साथ मंडल रेल प्रशासन सिविल पुलिस की भी मदद ले रहा है। मंडल प्रशासन ने जपला सेक्शन में हावड़ा- राजधानी, सियालदह-राजधानी, डिब्रुगढ़-राजधानी, भुवनेश्वर-राजधानी सहित अन्य वीवीआईपी ट्रेनों के आगे पायलट इंजन चलाने का निर्देश दिया है।

इसी तरह मुुंबई मेल, पूर्वा एक्सप्रेस, सियालदह जम्मूतवी, कालका मेल, क्षिप्रा, हिमगिरि, पंजाब मेल, अकाल तख्त सहित अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों को निर्धारित गति से संचालन का ही निर्देश दिया गया है।

सोननगर बरवाडीह सेक्शन में वीआईपी ट्रेनों को जैमर के सहारे चलाने को कहा गया है। इस क्रम में रेलवे स्टेशनों पर संदिग्धों की तलाश और कड़ी निगहबानी के भी निर्देश दिए गए हैं।

मंडल रेल प्रबंधक विद्या भूषण और वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त रमेश चंद्रा  ने संयुक्त रूप से बताया कि सुरक्षा को लेकर मंडल रेल प्रशासन पूरी तरह  सतर्क है। सभी महत्वपूर्ण ट्रेनों को जहां निर्धारित गति सीमा के अंदर  चलाने का  निर्देश चालकों  को दिया गया है वहीं राजधानी समेत वीवीआईपी  ट्रेनों के आगे लाइट इंजन चलाया जाएगा। रेलवे के क्षेत्र में चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed