{"_id":"9d50cbbbbc66dbfd8774b9c3c0c4bf3f","slug":"health-workers-picket-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिनिस्ट्रियल संवर्ग से जुड़े स्वास्थ्य कर्मचारियों का सीएमओ कार्यालय पर
विज्ञापन
चल रहा धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने अपने हक
में आवाज बुलंद करने के साथ ही आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी।
लिपिक संवर्ग की हड़ताल से विभाग के कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
इस अवसर पर कर्मचारियों ने कहा कि पदोन्नति मंडल के अंदर की कर्मचारियों के स्थानांतरण की नीति, रिक्त पदों पर समायोजन, अधिसंख्यक लिपिक को नियमित करना आदि मांगों को लेकर कर्मचारी लगातार अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। इस मामले को शासन स्तर तक भी पहुंचाया जा चुका है।
लेकिन कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु कोई पहल नहीं की गई है। कह कि यदि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो लिपिक संवर्ग दो जून से स्वास्थ्य महानिदेशालय में मंडलवार धरना-प्रदर्शन शुरू कर देगा। लिपिक वर्ग की हड़ताल से कर्मचारियों के वेतन सहित, क्लेम की निकासी, चिचकित्सा प्रतिपूर्ति आदि का कार्य प्रभावित हो रहा है।
इस अवसर पर राजेंद्र कुमार, जनार्दन सिंह, एसपी गुप्ता, केपी सिंह, अमित सिंह, सुब्रत सेन, नमोनाथ, अतुल कुमार आदि उपस्थित रहे।