{"_id":"581a442e4f1c1b5e3843758d","slug":"he-opposed-the-detention-of-rahul","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल की हिरासत का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल की हिरासत का विरोध
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Thu, 03 Nov 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
मोदी का पुतला फूंकते कांग्रेसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन रैंक वन पेंशन के मामले में केंद्र की वादाखिलाफी से क्षुब्ध होकर पूर्व सैनिक के आत्महत्या करने और मृत सैनिक के परिवार वालों से मिलने गए राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने से नाराज कांग्रेसियों ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका। काली महाल में पुतला दहन के बाद केंद्र सरकार को फरेबी बताया।
इसके पूर्व हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री हर कदम पर झूठ बोल रहे हैं। सरकार की वादा खिलाफी ने एक जवान की जान ले ली। कहा कि वन रैंक वन पेंशन पूरी तरह लागू नहीं किया गया। पूर्व सैनिक राम कृष्ण लगातार आंदोलन कर रहा था। उसकी आवाज नहीं सुनी गई। इससे क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। पूर्व सैनिक के दुखी परिवार से राहुल गांधी मिलने गए तो प्रधानमंत्री के इशारे पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आज इंसानियत को भी भूल गए हैं। कहा कि कांग्रेस इसके खिलाफ बगावत पर उतर आयी है। आम लोग भी प्रधानमंत्री के इस रवैये को देख चुके हैं। आम लोग पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे हैं। इसमें आम लोगों को अपनी बात कहने का भी हक नहीं है। राहुल गांधी की गिरफ्तारी ने इसे साबित कर दिया है। इस दौरान कांग्रेस शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, नंदगोपाल सिंह, राकेश सिंह, मेवालाल पटेल, विजय गुप्ता, शाहिद तौसिफ, कमरूल बारी, संजय मिश्र, संतोष तिवारी, दीपक गुप्ता, डॉ. बृजमोहन, बबलू, मुगली, शिवपूजन, राशिद कमाल आबिद, मोहन गुप्ता, रोहित गुप्ता, मृत्युंजय शर्मा, राजनरायन, कमलेश आदि रहे।