फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   half-crazy man climbed on roof of train in chandauli created ruckus for two hours

UP: ट्रेन की छत पर चढ़ा अर्धविक्षिप्त..., दो घंटे तक मचाया उत्पात; RPF ने मशक्कत के बाद नीचे उतारा

Sat, 15 Feb 2025 03:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 15 Feb 2025 03:36 PM IST
सार

युवक करंट की चपेट में न आ जाए, इसके लिए लोग चीखने-चिल्लाने लगे। आरपीएफ ने दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन
half-crazy man climbed on roof of train in chandauli created ruckus for two hours
अर्धविक्षिप्त को ट्रेन से नीचे उतारा गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन पर बीती रात अर्धविक्षिप्त युवक प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर खड़ी एसएमवीटी बंगलूरू सुपरफास्ट एक्सप्रेस की छत पर चढ़ गया। इससे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन




पाटलिपुत्र से एसएसवीटी बंगलूरू जा रही अप 22351 सुपरफास्ट एक्सप्रेस बीती रात लगभग साढ़े 12 बजे पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची। यात्री ट्रेन पर सवार हो रहे थे। ट्रेन में अत्यधिक भीड़ थी। इसी बीच, एक युवक किसी तरह ट्रेन की छत पर पहुंच गया।
विज्ञापन


ट्रेन की छत से 25 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार गुजरा है। स्लीपर कोच एस-2 की छत पर यात्रियों की नजर युवक पर पड़ी तो दुर्घटना की आशंका से वे चीखने-चिल्लाने लगे। सभी युवक को छत पर लेटने को कहने लगे। इस पर बिना शर्ट पहना युवक लेट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों की सूचना पर आरपीएफ, वाणिज्य विभाग और जीआरपी मौके पर पहुंच गई। आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने युवक को समझाने का प्रयास किया। युवक की हरकत से पता चला कि वह विक्षिप्त है। इसके बाद कंट्रोल को सूचना दी गई। ओएचई वायर की लाइन काटी गई।


इसके बाद सीढ़ी लगाकर प्रदीप कुमार रावत स्वयं छत तक पहुंचे और युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतारा। इसके बाद मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। लगभग दो घंटे बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रातव ने बताया कि युवक अर्धविक्षिप्त था और उसे समझा बुझाकर छत से नीचे उतारा गया अन्यथा करंट से उसकी मौत हो सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed