फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Had the municipality given honorarium, my son would not have lost his life.

Chandauli News: नगर पालिका ने दिया होता मानदेय तो नहीं जाती मेरे लाल की जान

Sat, 11 May 2024 01:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 01:11 PM IST
विज्ञापन
Had the municipality given honorarium, my son would not have lost his life.
पीडीडीयू नगर। नगर के लाठ नंबर दो में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान बृहस्पतिवार को चार लोगों की मौत हो गई थी। शुक्रवार को भी चारों घरों में मातम छाया रहा। मृतक सफाईकर्मी विनोद की मां लक्ष्मीणा ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पालिका ने मेरे बेटे का 11 महीने से मानदेय नहीं दिया था। पेट पालने के लिए वह मजदूरी करता था। यदि मानदेय मिला होता तो मेरे लाल की जान नहीं जाती। नगर पालिका के आउट सोर्सिंंग कर्मचारियों को कई महीने से मानदेय नहीं मिला है। इसलिए उन्हें परिवार का पालन-पोषण करने के लिए ड्यूटी के अलावा मजदूरी भी करनी पड़ती है। सफाईकर्मी विनोद भी नगर पालिका में आउटसोर्सिंग पर काम करता था। विनोद की मां लक्ष्मीना ने बताया कि उसके बेटे को पिछले 11 महीने से मानदेय नहीं मिला था। इसके चलते घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में वह लोगों के घरों में नाली, टैंक आदि की सफाई का काम भी करता था। उन्होंने नगर पालिका में परिवार के एक सदस्य को नौकरी और 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed