फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ?????????????? ?Gunda act against history sheeters

हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई

Tue, 06 Apr 2021 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
?????????????? ?Gunda act against history sheeters
सकलडीहा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने अराजकतत्वों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। इसके तहत सोमवार को कोतवाली पुलिस ने विभिन्न गांव के 12 हिस्ट्रीशीटर सहित अन्य अराजकतत्वों के खिलाफ गुंडा एक्ट व 45 लोगों के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस की कार्रवाई से हिस्ट्रीशीटरों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव का शंखनाद बज चुका है। गांवों का माहौल पूरी तरह से चुनावी मूड में रम गया है। उम्मीदवारों की ओर से दावतों का दौर भी शुरू हो गया है। इसे लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर है। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है। कोतवाली पुलिस ने 45 लोगों के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करने के साथ हिस्ट्रीशीटरों और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले 12 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। इस संबंध में सीओ श्रुति गुप्ता ने बताया कि अवांछनीय तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी थाना प्रभारियों को गुंडा एक्ट और मिनी गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। कार्रवाई करने वालों में कोतवाल अवनीश कुमार राय, क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर टीबी सिंह, भूपेशचंद्र कुशवाहा, रामनिवास यादव, राजेश सिंह, अच्छेलाल यादव, अनुराग गुप्ता, निरंजन, विवेक यादव, दुर्गेश सिंह, दिनेश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed