फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Guard killed , attempted to rob ATM

गार्ड की हत्या, एटीएम लूटने का किया प्रयास

Fri, 26 Feb 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Fri, 26 Feb 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Guard killed , attempted to rob ATM
अलीनगर थानाक्षेत्र के औद्योगिक नगर फेज दो में उत्तर प्रदेश स्टेट
विज्ञापन
इंडस्ट्री कारपोरेशन के भवन परिसर में स्थित एसबीआई  एटीएम के गार्ड की बुधवार की रात गला दबाकर हत्या कर बदमाशों ने रुपये लूटने का प्रयास किया।

गुरुवार की सुबह सूचना पर अलीनगर पुलिस के साथ एसपी पहुंच गए। डाग स्क्वाएड के बाद फोरेंसिक जांच टीम भी पहुंच गई। चंदौली मझवार के रामाश्रय उपाध्याय (50) स्काई कंपनी में गार्ड थे। इन दिनों औद्योगिक नगर फेज टू में यूपीएसआईडीसी के भवन में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के एटीएम में गार्ड के रूप में तैनात थे। यह एटीएम सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक खुलता है।

बुधवार की शाम पांच बजे के बाद रामाश्रय शटर बंद कर अंदर सो गए थे। गुरुवार दोपहर 11 बजे स्काई कंपनी के सुपरवाइजर संजीत कुमार पहुंचे तो एटीएम बंद मिला। उन्होंने ताला खुलवाया तो अंदर एटीएम केबिन में रामाश्रय का शव मिला। लग रहा था कि रस्सी से गला दबाकर हत्या की गई है।

एटीएम में तोड़फोड़ के निशान मिले। हालांकि मशीन से रुपये गायब नहीं थे। सूचना पर एसपी अमित वर्मा, एडिशनल एसपी जियालाल, सीओ प्रमोद कुमार पहुंच गए।


एसबीआई के शाखा प्रबंधक राजेश भारती ने बताया कि एटीएम से रुपये गायब नहीं है, लेकिन सीसीटीवी कैमरा और एटीएम क्षतिग्रस्त किया गया है। सीओ ने कहा कि जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
कोट...
आशंका है कि बदमाश एटीएम लूटने आए थे, लेकिन गार्ड के विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
 - अमित वर्मा, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed