फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   GST SIB raided at coal trader in chandasi chandauli coal more than RS 13 lakh found without papers

चंदासी: कोल व्यवसायी के यहां जीएसटी एसआईबी का छापा, बिना कागजात के मिला 13.5 लाख का कोयला

Thu, 09 Dec 2021 11:11 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 09 Dec 2021 11:11 PM IST
सार

कोयले के कारोबार में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां होती हैं। चंदासी स्थित कोल मंडी में जीएसटी समेत सीबीआई की टीम पहले भी कई बार छापा मार चुकी है। 

विज्ञापन
GST SIB raided at coal trader in chandasi chandauli coal more than RS 13 lakh found without papers
कोयला - फोटो : फाइल

विस्तार

एशिया के सबसे बड़े कोल मंडी चंदासी में एक बड़े व्यापारी के यहां गुरुवार को जीएसटी एसआईबी (स्पेशल इन्वेस्टीगेशन ब्रांच ) ने छापा मारा। इस दौरान दस्तावेजों में कई गड़बड़ियां पकड़ी गईं। टीम ने व्यवसायी के यहां से बिना कागजात के 13.5 लाख रुपये का कोयला बरामद किया। टीम की कार्रवाई से अन्य व्यवसायियों में हड़कंप की स्थिति रही।

विज्ञापन


जीएसटी एसआईबी की टीम जांच के लिए मंडी स्थित एक कोल व्यवसायी के कार्यालय पर पहुंची। वहां पड़े दस्तावेजों की पड़ताल की और व्यवसायी की फैक्ट्री की भी जांच की। इस दौरान टीम ने मौके पर मिले 13.5 लाख रुपये के कोयले के बाबत पूछताछ की तो व्यापारी उससे सबंधित कागजात नहीं दिखा पाया। इस पर कारोबारी को उस कोयले का टैक्स व अन्य पेनाल्टी जमा करने के निर्देश दिया गया। 
विज्ञापन

पढ़ें: वाराणसी में 2.28 करोड़ का सोना पकड़ाया: राजधानी एक्सप्रेस से तस्कर गिरफ्तार, म्यामांर के रास्ते हो रही तस्करी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed