फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Greenery replaces garbage; 500 saplings planted near GTR Bridge.

Chandauli News: कूड़े की जगह हरियाली, जीटीआर ब्रिज के पास लगाए 500 पौधे

Thu, 01 Oct 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Greenery replaces garbage; 500 saplings planted near GTR Bridge.
पीडीडीयू नगर के जीटीआर ब्रिज के बाद खाली पड़ी जमीन पर लगाए गए हेज के पौधे। संवाद
पीडीडीयू नगर। शहर में प्रवेश करते ही लोगों को स्वच्छ और हरियालीयुक्त वातावरण का एहसास कराने के लिए नगर पालिका ने जीटीआर ब्रिज के आसपास खाली पड़ी रेलवे की जमीन को विकसित करने का काम शुरू कर दिया है। जमीन से कूड़ा हटवाने के बाद नगर पालिका की ओर से करीब 500 हेज के पौधे लगाए गए हैं। अब यहां घास लगाने की तैयारी है। वहीं, जीटीआर ब्रिज के पास बनी ढलान पर बोगनवेलिया के पौधे लगाए जाएंगे। इससे ब्रिज के आसपास का क्षेत्र हरियाली से आच्छादित होने के साथ आकर्षक नजर आएगा।
विज्ञापन

दरअसल, जीटीआर ब्रिज शहर में प्रवेश का प्रमुख मार्ग है। इसके आसपास रेलवे की जमीन लंबे समय से खाली पड़ी थी। जगह-जगह कूड़ा जमा होने से क्षेत्र का स्वरूप खराब दिखाई देता था। शहर में प्रवेश करने वाले लोगों को स्वच्छ और आकर्षक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पालिका ने इस क्षेत्र को हरियालीयुक्त क्षेत्र के रूप में विकसित करने की पहल की है। इसके लिए नगर पालिका और रेलवे प्रशासन के बीच एमओयू साइन किया गया था।
विज्ञापन

एमओयू के बाद नगर पालिका ने जमीन पर जमा कूड़े को हटवाकर सफाई कराई। इसके बाद पौधरोपण का काम शुरू कराया गया। पहले चरण में यहां करीब 500 हेज के पौधे लगाए गए हैं। पौधों के विकसित होने के बाद सड़क और ब्रिज के आसपास हरित पट्टी तैयार होगी। नगर पालिका के अनुसार पौधरोपण के बाद खाली हिस्से में घास लगाई जाएगी। इससे जमीन का बड़ा हिस्सा हरा-भरा दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही ब्रिज के पास बनी ढलान को भी सजाने की तैयारी है। यहां बोगनवेलिया के पौधे लगाए जाएंगे। रंग-बिरंगे फूलों वाले इन पौधों से ढलान का स्वरूप बदलने की योजना है। क्षेत्र के विकसित होने से शहर के प्रवेश मार्ग की तस्वीर बदलेगी। अभी तक कूड़े और गंदगी के कारण उपेक्षित दिखने वाला यह इलाका आने वाले दिनों में हरियाली और फूल-पौधों से सजा नजर आएगा। इसके लिए लगाए गए पौधों की देखभाल और नियमित सफाई पर भी जोर दिया जाएगा।

कोट-
जीटीआर ब्रिज के आसपास के क्षेत्र को हरा-भरा बनाया जा रहा है। यहां लगाए गए पौधों की देखभाल के लिए कर्मचारी की तैनाती की जाएगी। जीटीआर ब्रिज के आसपास हरियाली होने से क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी। - सोनू किन्नर, चेयरमैन, नगर पालिका, पीडीडीयू नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed