Chandauli: पोते ने डंडे से पीटकर दादी को मार डाला, मां से हुई लड़ाई का लिया बदला!
चंदौली के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के मझगांई गांव के सरहसताल बस्ती में शुक्रवार को बंटवारे को लेकर हुए विवाद में पोते ने अपनी दादी की डंडे पीटकर मार डाला। पुलिस आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले आई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के मझगांई गांव के सरहसताल बस्ती में शुक्रवार को बंटवारे को लेकर हुए विवाद में पोते ने अपनी दादी की डंडे पीटकर मार डाला। पुलिस आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले आई। तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
चकरघट्टा थाना क्षेत्र के मझगांई गांव के सरहसताल बस्ती में रामअवध यादव की पत्नी फुलवंती (65) अपने बड़े बेटे के साथ रहती थी। उसके बड़े बेटे कन्हैया के पुत्र पिंटू को सरकारी आवास मिला था, जिसे वह बनवा रहा था। शुक्रवार की उनका दूसरा बेटा रविंद्र अपने बेटे संतोष यादव व पत्नी के साथ मां के यहां पहुंचा।
ये भी पढ़ें: पत्नी को वीडियो कॉल कर फंदे पर लटक गया पति, साली की शादी को लेकर हुआ था विवाद
चीख-पुकार सुनकर जुटी भीड़
बंटवारे के लिए दबाव बनाने लगा। इसी बात पर फुलवंती और रविंद्र की पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। तैश में आकर संतोष ने दादी की डंडे से पिटाई शुरू कर दी। महिला की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों को देखकर तीनों वहां से भाग निकले। ग्रामीण घर के भीतर गए तो फुलवंती मृत अवस्था में पड़ी थी। सीओ ऑपरेशन कृष्ण मुरारी शर्मा के साथ चौकी इंचार्ज मझगावां मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि बड़े बेटे कन्हैया की तहरीर पर संतोष और उसके माता-पिता पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बीच संतोष को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया।
खड़े ट्रक में टकराई तेज रफ्तार ट्रेलर, चालक की मौत
नेशनल हाईवे संख्या दो पर गोधना स्थित बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सामने शुक्रवार को खड़े ट्रक में पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रेलर टकरा गया। ट्रक चालक की मौत हो गई। खलासी घायल हो गया। ट्रेलर के केबिन फंसे चालक व खलासी बाहर निकाला गया। प्रयागराज जिले के हंडिया निवासी ट्रक चालक अमन उर्फ मुकेश यादव (22) बालू लादकर वाराणसी की ओर जा रहा था।
गोधना बिजली विभाग ऑफिस के समीप ट्रक खड़ा कर चालक और खलासी संदीप यादव (31) ट्रक में ही आराम करने लगे। इसी बीच वाराणसी की ओर जा रहे एक तेज गति ट्रेलर ट्रक से आ टकराया। ट्रक के केबिन में सो रहे मुकेश यादव की मौत हो गई जबकि संदीप गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ट्रेलर की केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रेलर चालक सोनभद्र निवासी अजय (35) और खलासी रमेश (30) केबिन में फंस गए। लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक और खलासी को बाहर निकाला। तीनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मुकेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार तिवारी ने बताया कि मृतक और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।