फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   GPs the committees

ग्राम पंचायतों में हुआ समितियों का गठन

Sun, 27 Dec 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sun, 27 Dec 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
GPs the committees
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की लंबी कवायद के बाद  गांवों की सरकार का गठन हो गया। शनिवार को जिले के नौ विकास खंडों में पहली खुली बैठक हुई।
विज्ञापन


इसमें पूर्ण सदस्य वाले गांवों में गांवों के विकास के लिए छह समितियों का गठन किया गया। जिन गांवों में समितियों के लिए सदस्यों की संख्या कम हुई। वहां समितियों का गठन पूर्ण नही हुआ। वहां प्रधानों को जल्दी से समिति के गठन की कार्रवाई पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

गांव के सचिवालयों पर अधिकारियों की मौजूदगी में प्रधानों ने समितियों का गठन किया। इसके साथ ही नवनिर्वाचित प्रधानों को काम करने का अधिकार मिल गया।

 जिले के नौ विकास खंडों में 734 ग्राम प्रधानों का चयन किया गया था। इसमें 87 गांवों में ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या नगण्य रही। ऐसे में यहां विजयी होने के बाद भी प्रधान शपथ नहीं ले सके।
विज्ञापन


ऐसे में इन गांवों की बैठक भी नहीं बुलाई गई। पंचायत भवनों पर हुई बैठक की शुरूआत में सेक्रेटरी ने प्रधान व सदस्यों  को  ग्राम पंचायत के गठन तथा बनने वाली छह समितियों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्यों से परिचय भी प्राप्त किया गया। ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में ग्राम पंचायतों के तहत नियोजन व विकास समिति, प्रशासनिक समिति, शिक्षा समिति, निर्माण कार्य समिति, जल प्रबंधन समिति, स्वास्थ्य व कल्याण समिति का गठन किया जाएगा। 

 नियामताबाद : विकास खंड के नियामताबाद, महेवा, गोधना, चंदरखा, हिंदवारी, कुढ़े खुर्द सहित दर्जनों ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत की पहली बैठक आहुत की गई।

ब्लाक के 88 ग्राम सभाओं में 13 में सदस्यों की संख्या अपूर्ण होने की वजह से वहां बैठक नहीं हुई। बाकी 75 ग्राम सभाओं की बैठक हुई। हालांकि इसमें भी सभी में कार्रवाई पूरी नहीं की गई। 

कंदवा : बरहनी विकास  खंड  क्षेत्र के कंदवा, कम्हरियां, सुढ़ना, बकौड़ी गांवों में ग्राम पंचायत की बैठक हुई। चकिया : विकास खंड क्षेत्र  के सोता,  बसनियां, उतरौत, गौरी, मवईयां सहित दर्जनों ग्राम पंचायतों में  ग्राम  पंचायत की पहली बैठक हुई।


ब्लाक के 88 ग्राम पंचायतों में दो गांवों में समितियों का गठन नहीं हुआ। शहाबगंज, नौगढ़, सकलडीहा, धानापुर और चहनियां विकास खंडों में  ग्राम पंचायत की बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed