{"_id":"648b6b8717058980500c6a85","slug":"goods-trains-started-running-on-chunar-ddu-railway-line-chandauli-news-c-20-1-253965-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: चुनार डीडीयू रेलखंड पर मालगाड़ियों का परिचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: चुनार डीडीयू रेलखंड पर मालगाड़ियों का परिचालन शुरू
विज्ञापन
सचित्र - 34 पीडीडीयू नगर। मालगाड़ियों के तेजी से चलाने के लिए बनाई गई डेडिकेटेड फ्रेट कोरिडोर के चुनार-डीडीयू खंड को बृहस्पतिवार को चालू कर दिया गया। न्यू दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से दादरी स्टेशन के लिए पहली कोयला लदे मालगाड़ी को रवाना किया गया। इसके चालू होने से मुख्य लाइन से मालगाड़ियों का बोझ हट जाएगा।
मालगाड़ियों के तेज परिचालन के लिए डीएफसीसी लाइन बिछाई जा रही है। ईस्टर्न डीएफसीसी पंजाब के लुधियाना से पश्चिम बंगाल के दानकुनी तक लाइन बिछाई जा रही है। इसके तहत पीडीडीयू से चिरैला पौथू तक डीएफसीसी पर मालगाड़ियों का परिचालन किया जा रहा है। इसके बाद डीडीयू चुनार रेल खंड पर डगमगपुर तक लाइन बिछाई गई। 31 मई को न्यू डीडीयू और न्यू अहरौरा के बीच इलेक्ट्रिक लाइट इंजन से ट्रायल और दो मालगाड़ियों का सफल परीक्षण किया गया। सात जून कि एनसीआर और ईसीआर के वरिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड अधिकारियों द्वारा इस खंड का माल यातायात की सार्वजनिक ढुलाई खोलने के लिए निरीक्षण किया गया। 13 और 14 जून को परियोजना निदेशक पंकज सक्सेना से तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इसके बाद बृहस्पतिवार को मालगाड़ी का परिचालन शुरू किया गया। मुख्य महाप्रबंधक प्रयागराज पुर ओम प्रकाश, मुख्य महाप्रबंधक (संकेत और दूरसंचार प्रयागराज पूर्व) एबी सरन ,अपर महाप्रबंधक परिचालन मनु प्रकाश दुबे , उप महाप्रबंधक परिचालन राजेश प्रसाद, टीम लीडर कमल शर्मा, जीएमआर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर राज सिंह टाक, एलएनटी के अनुद कौल ने मालगाड़ी को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। मालगाड़ी में 5302 टन कोयला लाजकुरा माइंस बिलासपुर मंडल से लदान होकर दादरी स्टेशन होते हुए तलवंडी साबो पावर प्रोजेक्ट जो पंजाब के मनसा जिले में स्थित कोयला आधारित सुपर-क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट को भेजा गया। अधिकारियों ने बताया क़ी इंडियन रेलवे के ट्रैक पर ऐसी मालगाड़ी कम से कम 30 घंटों का सफर तय कर के पावर हाउस को जाती है। डीएफसीसी पर यह आधे समय मे पावर प्लांट तक पहुंचेगी। न्यू डगमगपुर - न्यू दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (दोहरी लाइन) के जुड़ जाने के बाद अब पूर्व मध्य रेलवे से आने वाली मालगाड़ी अब ईडीएफसी पर तेज गति से अपने गंतव्य स्थान तक कम समय में पहुँच पायेंगी।