फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Goods train derailed during shooting, panic

शटिंग के दौरान बेपटरी हुई मालगाड़ी, खलबली

Thu, 14 Apr 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Goods train derailed during shooting, panic
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रेलवे यार्ड में बुधवार की सुबह पांच बजे शंटिंग के दौरान मालगाड़ी के एक कोच के दो पहिए बेपटरी हो गए। इससे कर्मचारियों और अधिकारियों में खलबली मच गई। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। बाद में काफी प्रयास के बाद मालगाड़ी को पटरी पर लाया गया। इसके बाद पटरी पर आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन

पीडीडीयू जंक्शन के डाउन रिसिविंग यार्ड में बुधवार की सुबह पांच बजे मालगाड़ी के शंटिंग का कार्य किया जा रहा था। इसी बीच डी केबिन के समीप लाइन नंबर दो पर खाली मालगाड़ी के एक कोच के दो पहिए तकनीकी कारणों से बेपटरी हो गए। इस घटना से रेलकर्मियों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना कंट्रोल को दी गई। सुरक्षा के लिहाज से रेलवे सुरक्षा बल यार्ड पोस्ट की टीम भी पहुंच गई। मंडल स्तरीय अधिकारियों के निर्देश पर इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों की टीम पहुंची और वैगन को पटरी पर लाने का प्रयास शुरू कर दिया। चार घंटे के प्रयास के बाद वैगन पटरी पर आया। यार्ड में घटना होने से किसी प्रकार से यातायात प्रभावित नहीं हुई। मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने मामले के जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed