{"_id":"61df2483fa05a77bd97f0720","slug":"gold-to-laxmi-public-school-in-kabaddi-chandauli-news-vns633065397","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में लक्ष्मी पब्लिक स्कूल ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में लक्ष्मी पब्लिक स्कूल ने जीता स्वर्ण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबड्डी में लक्ष्मी पब्लिक स्कूल को स्वर्ण
मथुरा में नेशनल कबड्डी का किया गया था आयोजन
सचित्र- 03
पीडीडीयू नगर। प्रदेश खेल व शिक्षा परिषद ओलंपिक संघ की ओर से 10 जनवरी को मथुरा में भारतीय खेल व शिक्षा परिषद के राष्ट्रीय स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया था। इसमें नगर के कैलाशपुरी स्थित लक्ष्मी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने कबड्डी के बालक वर्ग में राजस्थान की टीम को पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
विद्यालय के प्रबंधक संजय कुमार यादव, प्रधानाचार्य बिंदु प्रताप सिंह व टीम के कोच कुलदीप सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि स्कूल के बच्चों ने न केवल जनपद बल्कि प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। स्कूल की कबड्डी टीम में आदित्य यादव, आशुतोष यादव, सुमित सिंह, अंश सिंह, वीरेंद्र पटेल, शिखर जायसवाल, विशेष यादव, शुभम कुमार यादव, प्रताप मौर्या व इरफान अहमद शामिल थे। संवाद
रिपोर्ट व संपादन- धनंजय
बाइट- 873