फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Gold and silver items including cash stolen from retired soldier's house

Chandauli News: रिटायर्ड फौजी के घर को से नगदी समेत सोने-चांदी के सामान चोरी

Fri, 14 Feb 2025 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Gold and silver items including cash stolen from retired soldier's house
पड़ाव। जलीलपुर चौकी अंतर्गत रतनपुर गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने गए रिटायर्ड फौजी के मकान में हुई चोरी। चोरों ने घर में रखे एक लाख रुपये नगदी सहित सोने-चांदी के आभूषण व अन्य सामानों को चुरा ले गए। पड़ोसी की सूचना पर पहुंचे रिटायर्ड फौजी ने बृहस्पतिवार को जलीलपुर पुलिस चौकी पर जाकर तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

जलीलपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के रहने वाले अखिलेश कुमार सिंह सेना से रिटायर्ड है। वर्तमान में बीएचयू में गार्ड के पद पर तैनात हैं। वह मूल रूप से बिहार प्रांत के भोजपुर जिले के उदवंत नगर थाना के आसनी गांव के रहने वाले है। पिछले एक वर्ष से वह रतनपुर में एक किराए के मकान अपनी पत्नी, दो बिटिया और एक बेटे के साथ रह रहे हैं। उनके परिवार में 05 फरवरी को शादी थी, परिवार संग वह उसमें शामिल होने गये थे। घर में ताला बंद देख चोर घर की चहारदीवारी कूदकर घर में प्रवेश कर कूदे। इस दौरान घर में तीन कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखी अलमारी से एक लाख नगदी समेत 600 ग्राम चांदी का सामान, चार सेट अंगूठी, दो सेट कान का झुमका, एक सोने की चेन, एक सोने का लॉकेट जिसकी कीमत लगभग तीन लाख पचास हजार बताई गई चुरा ले गए। साथ ही कीमती कपड़े व अन्य जरूरी कागजात भी उठा ले गए। चोरी की जानकारी बुधवार की रात पड़ोस के ही एक व्यक्ति ने अखिलेश सिंह को फोन पर दी। सूचना के बाद बृहस्पतिवार को जब वे घर पहुंचे तो वहां सारा समान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना जलीलपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। मुगलसराय कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। मामले की जांच पड़ताल की गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed