फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Girl died in road accident after crushed by water tanker in chandauli

चंदौली में दर्दनाक हादसा: घर के बाहर खेल रही थी बच्ची, पानी के टैंकर से कुचलकर हुई मौत; परिवार में मचा कोहराम

Thu, 30 May 2024 12:29 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 30 May 2024 12:29 PM IST
सार

चंदौली जिले में गुरुवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। एक आठ साल की बच्ची घर के बाहर फुटपाथ पर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक पानी के टैंकर की चपेट में आ गई। उसके सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।  

विज्ञापन
Girl died in road accident after crushed by water tanker in chandauli
इसी टैंकर की चपेट में आकर हुई बालिका की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले की ग्राम पंचायत गंगापुर में रोज की तरह गुरुवार को सुबह पानी का टैंकर करियवानार बस्ती में पानी देने गया हुआ था। बस्ती के पास फुटपाथ पर खेल रही आठ साल की बालिका अचानक सामने आने से पानी के टैंकर की चपेट में आ गई। घटना के बाद चालक राधेश्याम घबरा गया और चलते टैंकर से कूदकर भाग खड़ा हुआ। टैंकर पानी से पूरी तरह भरा हुआ था। मौके पर दौड़कर पहुंचे लोग एंबुलेंस को फोन करते रहे। इस बीत कुछ देर बाद बालिका ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं दुर्घटना के दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


यह है मामला
बताया जा रहा है कि चकरघटृटा थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव के करियवानार बस्ती में सुबह टैंकर पानी देने गया था। गांव निवासी अर्जुन प्रजापति की आठ साल की बेटी रानी घर से बाहर निकलकर फुटपाथ पर खेल रही थी, अचानक सामने से आ रहे पानी के टैंकर की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


घटना के बाद बालिका के परिवार में कोहराम मच गया। घटना से नाराज बस्ती के लोगों ने काफी हंगामा किया। उधर, बेटी की मौत की खबर सुनकर मां कौशल्या दहाड़े मार कर रोने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता अर्जुन प्रजापति की तहरीर पर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि पानी के टैंकर की चपेट में आने से आठ साल की बालिका की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed