फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Girl accuses six youths of gang rape

युवती ने छह युवकों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Thu, 30 Sep 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Girl accuses six youths of gang rape
मोहनिया। कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के चिलबिली गांव में एक युवती ने छह युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि वह अपने प्रेमी सन्नी से मिलने रात को घर से निकली थी। दो युवक उसका पीछा करते हुए वहां पहुंच गए जहां प्रेमी ने उसे मिलने बुलाया था। आरोपी युवक दोनों की वीडियो बनाने लगे। साथ ही फोन कर अपने चार साथियों को भी बुला लिया। युवती का आरोप है कि सभी छह आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद रोती बिलखती युवती ने घर पहुंच कर अपनी मां से घटना के बारे में बताया। सारी बात सुनने के बाद मां युवती को लेकर कुदरा थाने पहुंची। यहां युवती ने छह आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगात हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों मंटू बिंद, सत्येंद्र बिंद, श्रीकांत बिंद व बैरिस्टर बिंद की मेडिकल जांच के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ आरोप लगाने वाली युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed