फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Gas cylinders became expensive, anger among women

गैस सिलिंडर हुआ महंगा, रसोई संभालने में होगी परेशानी

Thu, 24 Mar 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Gas cylinders became expensive, anger among women
पीडीडीयू नगर। यूपी सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद महंगाई ने एकबार फिर सिर उठाना शुरू कर दिया है। रसोई गैस सिलिंडर के दाम 50 रुपये बढ़ गए हैं। इससे गृहिणियों के लिए किचन संभालना मुश्किल हो गया है। वहीं पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ने लगे हैं। इसका असर भी महंगाई पर पड़ेगा।
विज्ञापन

रसोई गैस सिलिंडर मंगलवार को 50 रुपये महंगा हो गया है। इससे गृहणियां परेशान हो गई हैं। अब रसोई गैस का एक सिलिंडर 1015 रुपये का मिलेगा जो पहले 965 रुपये का दिया जा रहा था। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों की वजह से गरीब से लेकर मध्यम वर्गीय परिवारों का बजट गड़बड़ाने लगा है। कोरोना की मार झेलकर उबरे लोगों को महंगाई की मार से भी जूझना पड़ रहा है। बीते 14 महीनों के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो पता चलता है कि घरेलू गैस सिलिंडरों पर यह आठवीं बार दाम बढ़ाए गए हैं। आठ बार में गैस के मूल्यों पर 256 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। जनवरी 2021 में जो घरेलू गैस सिलिंडर 712.5 रुपये का मिल रहा था वह अब एक हजार पांच रुपये का हो गया है।
विज्ञापन

रसोई गैस के दाम में बढ़ोत्तरी होने से रसोई घर का बजट बिगड़ गया है। जितना खर्च पहले एक माह में होता था उतने में अब 15 दिन का खर्च चलाना भी मुश्किलभरा हो गया है। दाम में बढ़ोत्तरी के बाद गैस सिलेंडर एक हजार के पार हो गया है। सुनीता प्रजापति, गृहिणी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसोई गैस की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोत्तरी किए जाने का सीधा असर किचन के खर्च पर पडेंगा। डीजल-पेट्रोल के दाम बढने पर ट्रांसपोर्ट खर्च पहले से ही बढ़ गया है। खाद्य पदार्थों के दाम पहले ही बढ़े हुए हैं। दाल, तेल, चीनी, आटा सबकुछ महंगा है। सोनी शर्मा, गृहिणी।
सरकार को जैसे विधानसभा चुनावों के बीतने का इंतजार था। चुनाव बाद रसोई गैस महंगी होने की वजह से अब रसोई का बजट गड़बड़ाने लगा है। खाद्य तेलों के बाद अब रसोई गैस की कीमत बढ़ने पर रसोई के बजट को मैनेज करना मुश्किल हो रहा है। रेखा देवी, गृहिणी।

रसोई गैस सिलिंडर हर परिवार की प्राथमिक जरूरत है। इसके महंगे होने से गरीब व मध्यम तबके के लोगों को दिक्कत होती है। एक हजार रुपये का सिलिंडर खरीदना आम आदमी के बजट के बाहर हो जाएगा। रसोई गैस सिलिंडर के दाम कम करने चाहिए। संतोषी देवी, गृहिणी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed