फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Gardens will be built on the banks of Ganga, there will be no shortage of fruits

Chandauli News: गंगा किनारे बनेंगे बाग, फलों की नहीं रहेगी कमी

Mon, 18 Sep 2023 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Gardens will be built on the banks of Ganga, there will be no shortage of fruits
चंदौली। नमामि गंगे योजना के तहत गंगा किनारे एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में आम अमरूद, ऑवला, बेर, बेल, शरीफा, कटहल नींबू के नए बाग लगाने और उसकी निगरानी के लिए किसानों को प्रतिमाह तीन हजार रुपये की सहायता मिलेगी। इसके अलावा एक हेक्टेयर में नर्सरी लगाने पर 7.50 लाख रुपये का अनुदान भी मिलेगा।
विज्ञापन


गंगा किनारे के पांच किलोमीटर के दायरे में रहने वाले 47 गांव के किसानों के अतिरिक्त आय के लिए उद्यान विभाग की ओर से नमामि गंगे के तहत गंगा किनारे बाग को बढ़ावा देने के लिए योजना के तहत किसानों को एक हेक्टेयर में आम, अमरूद, आंवला, बेर, बेल, शरीफा आदि के नए बाग लगाने और उसकी तीन साल तक निगरानी करने के लिए किसानों को प्रतिमाह तीन हजार रुपये पौधों की मौजूदगी के आधार पर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी शीतल प्रसाद वर्मा ने बताया कि नए उद्यान रोपण के लिए किसानों को प्रथम आवक प्रथम पावक तर्ज पर योजना लाभ दिया जा रहा है। बीते तीन साल में योजना के शुरू होने के बाद से अब तक करीब 100 किसानों को इसका लाभ मिल चुका है, इस वर्ष किसान अपनी इच्छानुसार गंगा किनारे एक हेक्टेयर या उससे अधिक के क्षेत्रफल में नए बाग लगाकर योजना का लाभ ले सकते है। इसके लिए जिले का कोई भी किसान चंदौली मुख्यालय पर स्थित विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकते है या विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed