फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Garbage is being dumped near the municipal office, people are troubled by the foul smell

Chandauli News: नगर पालिका कार्यालय के पास ही फेंका जा रहा कूड़ा, दुर्गंध से लोग परेशान

Tue, 15 Apr 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Garbage is being dumped near the municipal office, people are troubled by the foul smell
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका कार्यालय के समीप गली में पिछले कुछ दिनों से कूड़ा डंप किया जा रहा है। इससे आसपास रहने वाले लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। दुर्गंध के कारण लोग परेशान हैं। क्षेत्रीय लोगों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को पत्र देकर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

नगर पालिका के सभी वार्डों से हर रोज 49 टन कूड़ा निकलता है। इस कूड़े को पहले जगह-जगह एकत्र किया जाता है। इसके बाद उसे गाड़ियों के माध्यम से डंपिंग स्थल पर ले जाया जाता है। इसी प्रकार नगर पालिका कार्यालय के आसपास के क्षेत्रों से निकलने वाले कूड़े को लाल बहादुर शास्त्री क्रय विक्रय केंद्र में बने कूड़ा डंपिंग स्थल पर फेंका जाता है। पिछले कुछ दिनों से इस कूड़े को नगर पालिका कार्यालय से पास ही गली में डंप कर दिया जा रहा है। आसपास के क्षेत्र में घनी आबादी है। ऐसे में कूड़े से निकलने वाले दुर्गंध से लोगों को जीना मुश्किल हो गया है। क्षेत्र के लोगों ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को पत्र देकर कूड़ा डंप करने पर आपत्ति जताई है। लोगों ने पत्र में कहा है कि सड़क पर कूड़ा डंप कर दिए जाने से लोगों का वहां से गुजरना दुश्वार हो गया है। दुर्गंध के चलते लोगों घर में भी नहीं रहा पा रहे हैं। लोगों ने अविलंब कूड़ा हटवाने की मांग की है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अविनाश कुमार का कहना है कि लाल बहादुर शास्त्री क्रय विक्रय केंद्र के पास जहां कूड़ा डंप किया जाता रहा है, वहां काफी बड़ा गड्ढा हो गया था। जिसे सही करा दिया गया है। समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed