फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Garbage is being dumped near the municipal office for 17 days

Chandauli News: नगर पालिका कार्यालय के पास 17 दिन से फेंका जा रहा कूड़ा

Tue, 22 Apr 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Garbage is being dumped near the municipal office for 17 days
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका कार्यालय के पास 17 दिन से कूड़ा फेंका जा रहा है। दुर्गंध और गंदगी से परेशान लोग 15-20 बार फोन करके और ईओ को दो बार पत्रक सौंपकर कूड़ा हटाने की मांग कर चुके हैं। इसके बाद भी कूड़ा नहीं हटाया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वार्ड से निकलने वाले कचरे को कार्यालय के पास वाली सड़क पर डंप कर दे रहे है। 9 अप्रैल को स्थानीय लोगों ने वहीं सोमवार को पूर्व सभासद के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने ईओ को पत्रक देते हुए कूड़े को पूर्व के स्थान पर फेंके जाने की मांग की। इसके बाद भी अधिकारी केवल आश्वासन देकर चुप्पी साध ले रहे हैं। नगर पालिका कार्यालय व आसपास के क्षेत्रों से निकलने वाले कूड़ेे को लंबे समय से लाल बहादुर शास्त्री क्रय-विक्रय केंद्र में बने कूड़ेदान में फेंका जा रहा है। पिछले 17 दिन से पालिका के सफाईकर्मियों ने अधिकारियों के निर्देश पर उसे कार्यालय के पास वाली गली में फेंकना शुरू कर दिया है। जबकि इस मार्ग पर जच्चा-बच्चा केंद्र, शुलभ शौचालय स्थित है। काफी संख्या में लोग आसपास रहते हैं। वार्ड के लोगों ने पूर्व सभासद अशोक जायसवाल के नेतृत्व में ईओ से मुलाकात की। लोगों ने कूड़े को पूर्व की भांति लाल बहादुर शास्त्री क्रय विक्रय केंद्र में फेंके जाने की मांग की। लोगों ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी अधिकारियों को पत्रक दिया गया था। उस दौरान अधिकारियों ने कूड़े को वहीं फेंकवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनका कहना था कि सुबह 11 बजे तक कूड़ा पड़ा रहता है। दुर्गंध के चलते लोगों का जीना मुहाल हो गया है। संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका है। लोगों ने नगर पालिका के सफाई विभाग पर लोगों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। इस दौरान आलोक कुमार, पवन कुमार, राम भरोस जायसवाल, विजय बहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed