फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ganja worth Rs 4 lakh was carried in plastic bag chandauli police arrested two smugglers

Chandauli: प्लास्टिक की बोरी में ले जा रहे थे साढ़े चार लाख रुपये का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 01 May 2023 05:13 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 01 May 2023 05:13 PM IST
सार

चंदौली जिले में पुलिस ने सोमवार को साढ़े चार लाख के रुपये के गांजे साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनोंअधौरा बिहार से गांजा की खेप लेकर मिर्जापुर जा रहे थे। 

विज्ञापन
Ganja worth Rs 4  lakh was carried in plastic bag chandauli police arrested two smugglers
पुलिस की गिरफ्त में गांजा तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले में पुलिस ने सोमवार को साढ़े चार लाख के रुपये के गांजे साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्कर अधौरा बिहार से गांजा की खेप लेकर मिर्जापुर जा रहे थे। अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि बबुरी थानाध्यक्ष अमित कुमार और उनकी टीम ने सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे हटिया पोखरा काली मंदिर के पास वाहनों की जांच कर रही थी।

विज्ञापन


इसी दौरान दो व्यक्ति संदिग्ध हाल में प्लास्टिक की बोरी लिए हुए दिखे। उन्हें रोक कर बोरे की तलाशी ली गई तो बोरे में गांजा मिला। इसका तौल करने पर वजन 25.855 किलो हुआ। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम आत्मा यादव और रमेश सिंह निवासी डूमरकोन थाना अधौरा जिला कैमूर भभुआ बिहार बताया।
विज्ञापन


उनके पास दो मोबाइल और 580 रुपये नकद भी बरामद हुए। दोनों ने बताया कि खामकला अधौरा कैमूर भभुआ बिहार निवासी राकेश यादव उर्फ विजय लाल ने गांजा मिर्जापुर पहुंचाने को कहा था। एएसपी ने बताया कि आत्मा यादव और रमेश यादव के साथ ही राकेश उर्फ विजय लाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: सलाखों के पीछे से भी जरायम जगत में चलता रहा माफिया मुख्तार का सिक्का, 17 साल में 25 मुकदमे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed